क्रिकेट

KKR vs SRH TATA IPL 2025 Live Streaming: आज आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 15वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा.

KKR vs SRH TATA IPL 2025 Live Streaming: आज आईपीएल में  कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
SRH (Photo: IPL/X)

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad IPL 2025 Live Streaming: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 15वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा. यह दोनों टीमों का चौथा मैच होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 3 मैच खेले हैं. जिसमें एक में जीत और दो में हार का सामना किया है. इसके अलावा अंक तालिका में सबसे नीचे है. अजिंक्य रहाणे के हाथों में कोलकाता की कमान होगी. दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अब तक तीन मैच खेला है. जिसमें एक में जीत और दो में हार का सामना किया है. ऐसे में आज वे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी. पैट कमिंस हैदराबाद की कप्तानी करेंगे. दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज हैं. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: New Zealand vs Pakistan, ODI Series 2025: न्यूजीलैंड के सामने बौना साबित हुआ पाकिस्तान, पिछले 12 वनडे मैचों में पाक का सरेंडर; यहां देखें शर्मानक रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 15वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 15वां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.

 

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 15वां मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 15वां मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर उपलब्ध होगा.

 

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 15वें मुकाबला की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के 15वें मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट फैंस https://hindi.latestly.com/sports/ पर भी पढ़ सकते हैं.

 

दोनों टीमों की स्क्वाड

 

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (सी), वियान मुल्डर, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी, एडम ज़म्पा, सचिन बेबी, ईशान मलिंगा, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, राहुल चाहर, अथर्व ताइदे.

 

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, मोइन अली, रोवमैन पॉवेल, मयंक मारकंडे, रहमानुल्लाह गुरबाज़, चेतन सकारिया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2025 07:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).