KKR vs RR TATA IPL 2025 Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 53वां मुकाबला रविवार, 04 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस 3:00 बजे होगा.
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals, Indian Premier League (IPL) 2025: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और एक बार की विजेता राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का रोमांचक मुकाबला 4 मई को खेला जाएगा. यह मैच कोलकाता के लिए ‘करो या मरो’ जैसा होगा, क्योंकि टीम फिलहाल अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और एक और हार उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर सकती है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह बाकी टीमों की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है. कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज कर RR इस सीजन में पहली बड़ी बाधा बन सकती है, जिससे KKR का सफर यहीं थम सकता है. इंडियन प्रीमियर लीग में ऑरेंज कैप पर साई सुदर्शन ने जमाया कब्ज़ा, तो प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप, यहां देखें टॉप-5 स्कोरर बल्लेबाजों और विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट
कोलकाता के खराब प्रदर्शन का सबसे बड़ा कारण उनके महंगे रीटेन किए गए खिलाड़ियों का फेल होना रहा है. खासकर वेंकटेश अय्यर को लेकर फैंस काफी नाराज़ हैं, जो ना तो अपने मूल्य को साबित कर पाए और ना ही लय में नजर आए. गेंदबाज़ी में भी टीम सिर्फ वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण पर निर्भर रही है, लेकिन ये दोनों भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं. दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स की हालत भी कुछ बेहतर नहीं रही है. कप्तान संजू सैमसन चोट के चलते कई मुकाबलों से बाहर रहे, जिससे टीम की संयोजन और कप्तानी में अस्थिरता दिखी. रियान पराग की कप्तानी भी फैसलों के लिहाज से चौंकाने वाली रही है. संदीप शर्मा की गैरमौजूदगी में गेंदबाज़ी इकाई कमजोर पड़ी है और बल्लेबाज़ी में भी टीम लगातार जूझती रही है.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (KKR vs RR Head-to-Head Record): आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स अब तक कुल 31 बार आमने-सामने आ चुके हैं. इसमें कोलकाता ने 15 बार जीत दर्ज की है जबकि राजस्थान को 14 मैचों में सफलता मिली है. दो मुकाबले बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं. दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा करीबी रहा है, और यह मैच भी बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 के प्रमुख खिलाड़ी (KKR vs RR IPL 2025 Key Players To Watch Out): इस मुकाबले में जिन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी, उनमें वैभव सूर्यवंशी, अंकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल, सुनील नारायण और जोफ्रा आर्चर शामिल हैं. ये खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं और किसी भी समय मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं.
वे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (KKR vs RR IPL 2025 Mini Battle): कोलकाता की ओर से इस सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे अंकृष रघुवंशी के सामने जोफ्रा आर्चर की रफ्तार एक बड़ी चुनौती बन सकती है. आर्चर ने भले ही रन लुटाए हों, लेकिन नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं. वहीं, राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को कोलकाता के अनुभवी स्पिनर सुनील नारायण की गेंदबाज़ी का सामना करना होगा. नारायण ने पावरप्ले में विकेट निकालकर टीम को बढ़त दिलाई है, ऐसे में सूर्यवंशी की परीक्षा होने वाली है.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 53वां मुकाबला रविवार, 04 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस 3:00 बजे होगा.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
भारत में आईपीएल 2025 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. दर्शक कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच को Star Sports 2 HD/SD और अन्य भाषाई चैनलों पर देख सकते हैं. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर यह मैच लाइव उपलब्ध होगा, जहां सब्सक्रिप्शन के साथ दर्शक इसे देख सकते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स (KKR vs RR Impact Players):
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वांडिंडु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे
इम्पैक्ट प्लेयर्स: संदीप शर्मा, कुमार कार्तिकेय
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

