KKR vs RCB 39th IPL Match 2020: अबू धाबी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की बड़ी जीत, कोलकाता को 8 विकेट से दी शिकस्त

अबू धाबी स्थित शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में आज कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच खेले गए आईपीएल 2020 के 39वें मुकाबले में बैंगलौर ने कोलकाता को आठ विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी सातवीं सफलता प्राप्त कर ली है. बैंगलौर की टीम ने कोलकाता नाईट राइडर्स द्वारा दिए गए 85 रन के लक्ष्य को 13.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.

विराट कोहली (Photo Credits: Facebook/@RCB)

KKR vs RCB 39th IPL Match 2020: अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में आज कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेले गए आईपीएल 2020 के 39वें मुकाबले में बैंगलौर ने कोलकाता को आठ विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी सातवीं सफलता प्राप्त कर ली है. बैंगलौर की टीम ने कोलकाता नाईट राइडर्स द्वारा दिए गए 85 रन के लक्ष्य को 13.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने 17 गेंद 25 रन की सर्वाधिक पारी खेली. पडिक्कल ने अपनी इस पारी के दौरान तीन चौके लगाए.

देवदत्त पडिक्कल के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम के लिए एरोन फिंच ने 21 गेंद में दो चौके की मदद से 16, गुरकीरत सिंह मान ने 26 गेंद में चार चौके की मदद से नाबाद 21 और कप्तान विराट कोहली ने 17 गेंद में दो चौके की मदद से नाबाद 18 रन की पारी खेली. कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए आज लोकी फग्र्यूसन ने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 17 रन खर्च कर एक सफलता प्राप्त की. इसके अलावा केकेआर के खिलाड़ियों ने आरसीबी के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: आईपीएल में ‘Black Lives Matter’ आंदोलन को नजरअंदाज किए जाने से निराश हैं Jason Holder

इससे पहले आज शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. टीम के लिए कप्तान मोर्गन ने खुद 34 गेंद में 30 रन की सर्वाधिक पारी खेली. मोर्गन ने अपनी इस पारी के दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया.

इयोन मोर्गन के अलावा कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने पांच गेंद में एक, दुसरे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने छह गेंद में एक, नीतीश राणा ने एक गेंद में शून्य, टॉम बेंटन ने आठ गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 10, विकेटकीपर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने 14 गेंद में चार, पैट कमिंस ने 17 गेंद में चार, कुलदीप यादव ने 19 गेंद में एक चौका की मदद से 12 और लोकी फग्र्यूसन ने 16 गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद 16 रन की पारी खेली

यह भी पढ़ें- IPL 2020: ये रही आईपीएल 2020 में अबतक मैडन ओवर डालने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूचि

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम के लिए आज तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों के स्पेल में महज आठ रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. सिराज ने कोलकाता के सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा और टॉम बेंटन को अपना शिकार बनाया.

सिराज के अलावा टीम के लिए युजवेंद्र चहल ने दो और नवदीप सैनी एवं वाशिंगटन सुंदर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. इसके अलावा बैंगलौर के खिलाड़ियों ने आज केकेआर के निचले क्रम के खिलाड़ी कुलदीप यादव को रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास