Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 12th Match Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 12वां मुकाबला आज यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 6 अप्रैल को होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम अब अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी. वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (KKR vs PBKS Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पड़ला भारी रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, पंजाब किंग्स 13 मैच ही अपने नाम कर पाई है. जबकि, एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला था. वहीं, दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स ने 16 रन से जीता था. कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी जीत साल 2023 में मिली थी.
ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट (Eden Gardens Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला आज यानी 6 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच बनाई जाती है. ऐसे में यह बल्लेबाजों को काफी रास आती है. खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है. उसके बाद स्पिनर्स हावी होते हैं. इस पिच पर अगर बल्लेबाज की निगाह एक बार जम गई तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स लगते हैं. यहां की तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है. आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (KKR vs PBKS Key Players To Watch Out): कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नारायण, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. इन खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (KKR vs PBKS Mini Battle): केकेआर के स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और पीबीकेएस के घातक सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं श्रेयस अय्यर और वरुण चक्रवर्ती के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर बड़ा असर डाल सकती है.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच 12वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (KKR vs PBKS 12th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला आज यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (KKR vs PBKS 12th Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला आज यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch KKR vs PBKS 12th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला आज यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs PBKS 12th T20 Match Playing Prediction)
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY