KKR vs GT Fantasy Captain And Vice-Captain Choices: आज IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला, जानें फैंटेसी के कप्तान और उपकप्तान के चॉइस
गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर 39वें में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से भिड़ेगी. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.
KKR vs GT Fantasy Captain And Vice-Captain Choices: गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर 39वें में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से भिड़ेगी. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. केकेआर ने इस सीजन में 7 मैच खेले हैं. जिसमें तीन जीत और चार हार दर्ज की हैं. वे पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में शर्मनाक हार से उबर रहे हैं. उनके गेंदबाजों ने पंजाब को 111 रनों पर आउट करने के लिए शानदार काम किया. लेकिन ख़राब बल्लेबाजी के कारण 16 रन से मैच हार गए. ऐसे में आज वे चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर,गुजरात टाइटंस पांच जीत और दो हार के साथ तालिका में शीर्ष दो में है. पिछले मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया था. प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली पारी में चार विकेट चटकाए, जबकि जोस बटलर ने 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 54 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली. ऐसे में आइए आज के मैच कप्तान और उपकप्तान के विकल्प के बारे में जानतें हैं.
केकेआर बनाम जीटी आईपीएल 2025 टॉप कप्तान और उपकप्तान पिक्स
साई सुदर्शन
साई सुदर्शन मौजूदा टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने इस सीजन में सात पारियों में 52 की औसत से 365 रन बनाए हैं. जबकि 151 की स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतक शामिल हैं. जिस तरह की निरंतरता उन्होंने दिखाई है, उसे देखते हुए वे इस खेल में सर्वश्रेष्ठ कप्तानी विकल्प हैं.
जोस बटलर
जोस बटलर को नंबर तीन पर आने से जोस बटलर पर कोई असर नहीं पड़ा है. क्योंकि वे लगातार रन बना रहे हैं. उन्होंने इस सीजन में सात मैचों में 63 की औसत और 164 की स्ट्राइक रेट से 315 रन बनाए हैं. बटलर ने प्रतियोगिता में तीन अर्द्धशतक लगाए हैं. जिसमें पिछले गेम में नाबाद 97 रन शामिल हैं. ऐसे में आज के मैच में भी आप इन्हे कप्तान या उपकप्तन के विकल्प बना सकतें हैं.
सुनील नारायण
सुनील नारायण ने अब तक इस सीजन उतना भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं किया है. लेकिन वह एक मैच विनर खिलाड़ी हैं. जो आपको अच्छा पॉइंट्स दे सकतें हैं. सुनील नारायण ने अब तक 6 मैचों में 21.67 की औसत से 130 रन बनाए हैं. इस अलावा उन्होंने 6 मैचों में 22 की औसत और 7.33 की इकॉनमी से 7 विकेट चटकाए हैं.
प्रमुख खिलाड़ी जिन्हें आप अपनी टीम में शामिल कर सकतें हैं: क्विंटन डी कॉक, अजिंक्य रहाणे अंगकृष रघुवंशी, रचिन रवींद्र, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, शुभमन गिल, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा जो अपनी टीम के अच्छा प्रदर्शन कर सकतीं हैं. तो यह कुछ खिलाड़ी हैं जिन्हें आप अपनी टीम में शामिल कर सकतें हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्टजे, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा
इम्पैक्ट प्लेयर: ईशांत शर्मा/वाशिंगटन सुंदर
.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

