KKR vs CSK, IPL 2023 Match 33: आज होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें ईडन गार्डन स्टेडियम के रोचक आंकड़े
इस मैदान पर अब तक आईपीएल के कुल 80 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 33 मैच जीते हैं. इसी तरह लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने यहां 47 मैच में जीत दर्ज की हैं. इस मैदान पर हाईएस्ट टीम का स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम है.
मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. ये मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के होम ग्राउंड ईडन गार्डन स्टेडियम (Eden Gardens) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. कोलकाता लगातार तीन हार के साथ अपने घरेलू मैदान पर वापसी कर रही है, जबकि चेन्नई का अब तक का प्रदर्शन 6 मैचों में 4 जीत के साथ शानदार रहा है.
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. जिसकी वजह से कोलकाता अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है. KKR vs CSK, IPL 2023 Match 33: कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगी कांटे टक्कर, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर
दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज की है और वह 8 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है. डेवोन कॉनवे, रवींद्र जडेजा ने पिछले मुकाबले में सीएसके के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.
बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलकाता का घरेलू मैदान है, जिसमें इस सीजन में 7 मैच खेले जाने हैं, जिसमें से 2 मैच खेले जा चुके हैं. ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है. यहां का मैदान छोटा और ऑउटफील्ड तेज है. ऐसे में टी-20 क्रिकेट में इस मैदान पर खूब रन बनते हैं. इस पिच पर 180 से कम के स्कोर का बचाव करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिन गेंदबाजों को पिच पर अधिक मदद मिलती है. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
इस मैदान पर अब तक आईपीएल के कुल 80 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 33 मैच जीते हैं. इसी तरह लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने यहां 47 मैच में जीत दर्ज की हैं. इस मैदान पर हाईएस्ट टीम का स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम है. कोलकाता ने साल 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 232/2 का स्कोर बनाया था. यहां सबसे छोटा टीम स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम (49/10) दर्ज है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवॉन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मथीषा पाथिराना, तुषार देशपांडे, महीष तीक्ष्णा.
कोलकाता नाइट राइडर्स: जेसन रॉय, लिट्टन दास (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), मंदीप सिंह, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2023 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

