केदार जाधव ने उतारी सलमान खान की नकल, रोहित शर्मा बने बॉडीगार्ड शेरा, देखें फनी वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के ऑलराउंडर केदार जाधव (Kedar Jadhav) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक खास वीडियो अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया.
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के ऑलराउंडर केदार जाधव (Kedar Jadhav) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक खास वीडियो अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो में केदार और रोहित मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. केदार जाधव वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की नकल उतारते हुए दिख रहे हैं. वह बिल्कुल सलमान खान की तरह चल रहे हैं. दूसरी तरफ रोहित शर्मा सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा (Shera) की तरह केदार की रक्षा करते हुए नजर आ रहे हैं.
रोहित शर्मा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, "हैप्पी बर्थडे भाई." उनके पोस्ट का जवाब देते हुए केदार ने लिखा कि, "आपके प्यार के लिए शुक्रिया भाई." एक नजर डालिए रोहित शर्मा द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर:-
View this post on Instagram
When (race 4 ) walks you make way. Happy birthday bro @kedarjadhavofficial @arunkanade
यह भी पढ़ें:- शाहरुख खान और रोहित शर्मा के बीच हुई ये मजेदार बातचीत को पढ़कर खुशी से झूम उठेंगे फैंस
अपने जन्मदिन के अवसर पर केदार जाधव आज क्रिकेट के मैदान पर भी उतरेंगे. वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. अब देखना होगा कि बर्थडे बॉय आज के मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं. बता दें कि चेन्नई और दिल्ली के मैच की शुरुआत रात 8 बजे से होगी. स्टार स्पोर्ट्स पर आप इस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2019 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

