KAS vs MER, UP T20 League 2025 Final Scorecard: काशी रुद्रास ने मेरठ मैवरिक्स को 8 विकेट से हराकर जीता उत्तर प्रदेश टी20 लीग फाइनल खिताब, करण शर्मा, अभिषेक गोस्वामी ने खेली ताबड़तोड़ पारी

काशी रुद्रास ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मेरठ मैवरिक्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए, जिसका पीछा काशी रुદ्रास ने 15.4 ओवर में कर लिया हैं. काशी ने 15.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 26 गेंद शेष रहते बाजी मार ली

Meerut Mavericks vs Kashi Rudras (Photo Credits: X/ @KashiRudras)

Kashi Rudras vs Meerut Mavericks Match Scorecard: यूपी टी20 लीग(Uttar Pradesh T20 League) 2025 का खिताबी मुकाबला 6 सितंबर(शनिवार) को काशी रुद्रस बनाम मेरठ मावेरिक्स के बीच यह मैच लखनऊ  के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जिसमें काशी रुद्रास ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मेरठ मैवरिक्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए, जिसका पीछा काशी रुદ्रास ने 15.4 ओवर में कर लिया हैं. काशी ने 15.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 26 गेंद शेष रहते बाजी मार ली. इस जीत के साथ काशी रुद्रास ने यूपी टी20 लीग के इस सीजन का चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया. यह भी पढ़ें: यूपी टी20 लीग फाइनल से पहले काशी रूद्रास मैनेजर की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने दर्ज की FIR, BCCI को दी गई थी घूस की पेशकश

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मेरठ मैवरिक्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रहे. प्रशांत चौधरी (37 रन, 29 गेंद) ने सर्वाधिक स्कोर किया, जबकि ऋतिक वत्स (18), दिव्यांश राजपूत (18) और अन्य बल्लेबाज छोटी-छोटी पारियों तक ही सीमित रहे. मेरठ की पारी 20 ओवरों में 144/9 पर सिमट गई. काशी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाज़ी की. कार्तिक यादव (2/23), शिवम मावी (2/24) और सुनील कुमार (2/41) ने मिलकर मेरठ की बल्लेबाजी पर लगाम लगाई.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत जबरदस्त रही. कप्तान करण शर्मा ने मात्र 31 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली. वहीं, ओपनर अभिषेक गोस्वामी ने कप्तान का बखूबी साथ देते हुए 45 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए. अंत में शुभम चौबे (नाबाद 6 रन) ने गोस्वामी के साथ मिलकर टीम को 148 रन के स्कोर तक पहुंचाया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka, 2nd Test Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka, 2nd Test Match Day 1 Live Score Update: कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 1st Test Match Live Score Update: हेडिंग्ले में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला टेस्ट, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 1st Test Match Live Toss And Scorecard: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड