Karachi Kings vs Multan Sultan PSL 2025 Scorecard: कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तान को दिया 205 रनों का टारगेट, जेम्स विंस ने खेली अर्धशतकीय पारी, यहां देखें स्कोरकार्ड

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 20वां मैच आज कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान के बीच लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में जा रहा है. इस मैच में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

जेम्स विंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Karachi Kings vs Multan Sultan PSL 2025 Scorecard: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 20वां मैच आज कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान के बीच लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में जा रहा है. इस मैच में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कराची किंग्स ने एक बड़ा स्कोर बनाया है. कराची ने 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए हैं. कराची की ओर से जेम्स विंस ने शानदार बल्लेबाजी की और सबसे ज्यादा रन बनाए. जेम्स विंस ने 45 गेंदों में 65 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसमें उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए. विंस के अलावा युवा बल्लेबाज इरफान खान नियाज़ी ने 33 गेंदों में 40 रन बनाए. जबकि अंत में खुशदिल शाह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों में 33 रन ठोके. जिमसें 2 चौका और 3 छक्के शामिल हैं. जबकि कप्तान डेविड वार्नर को शुरुआत  अच्छी मिली. लेकिन 30 रन पर आउट हो गए और बड़ा स्कोर नहीं बनाने से चूक गए.

यह भी पढें: RR vs MI, TATA IPL 2025 50th Match Key Players To Watch Out: मुंबई इंडियंस को हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इस मैच में कराची किंग्स की शुरुआत अच्छी रही. सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और टिम सीफ़र्ट ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई. कराची किंग्स को 53 रन पर पहला झटका लगा. जब उबैद शाह ने चौथे ओवर में टिम सीफ़र्ट को 22 रन पर आउट किया. इसके बाद अगले ही ओवर में डेविड विलय ने अपनी पहले गेंद पर.डेविड वार्नर को आउट किया और फिर छठे ओवर में उबैद शाह ने कराची का तीसरा विकेट गिराकर मैच में मुल्तान सुल्तान की वापसी करवादी. लेकिन इसके बावजूद जेम्स विंस और इरफान खान के बीच 50 रनों की ऊपर की साझेदारी हुई. इसके अलावा अंत में खुशदिल शाह की बल्लेबाजी ने कराची को 200 रन के पहुंचाया.

दूसरी ओर, मुल्तान सुल्तान की ओर से गेंदबाजी में उबैद शाह ने 4 ओवर में 49 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. जबकि डेविड विली और कर्टिस कैम्फर को 1-1 विकेट मिला. मुल्तान सुल्तान के सामने 205 रनों का टारगेट हैं. जिसे हासिल कर वह अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. जबकि कराची को चौथी जीत दर्ज करने के लिए अच्छी गेंदबाजी करनी होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Pitch And Weather Report: गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Live Streaming: आज इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

MS vs HYDK, PSL 2026 Eliminator Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट