KK vs MS PSL 2025 Live Streaming: आज कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तान के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 20वां मैच आज कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान के बीच लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जाएगा. कराची किंग्स ने अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. कराची किंग्स की टीम ने 6 मैच खेले हैं.

Multan Sultans (Photo: X/@MultanSultans)

Karachi Kings vs Multan Sultan PSL 2025 Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 20वां मैच आज कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान के बीच लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में  खेला जाएगा. कराची किंग्स ने अब तक मिला-जुला सा प्रदर्शन किया है. कराची किंग्स की टीम ने 6 मैच खेले हैं. जिसमें में तीन में जीत और तीन में हार का सामना किया है. ऐसे में आज वे डेविड वार्नर की अगुवाई में हर हाल में यह मैच जीतना चाहेगी. दूसरी ओर, मुल्तान सुल्तान ने कुछ खास  प्रदर्शन नहीं किया है. मुल्तान सुल्तान ने अभी तक सात मैच खेले हैं. जिसमें में एक में जीत और 6 में हार मिली है. अंक तालिका में मुल्तान सुल्तान की नीचे है. मोहम्मद रिजवान मुल्तान सुल्तान की कप्तानी करेंगे. जो बल्ले से कुछ कमाल करना चाहेंगे. दोनों टीमों के पास एक संतुलित लाइनअप है. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: Most Runs & Wickets In PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में अब तक मोहम्मद रिजवान ने बनाए सबसे ज्यादा रन, जेसन होल्डर ने झटके सबसे अधिक विकेट, यहां देखें टॉप-5 स्कोरर बल्लेबाजों और विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट

कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान पीएसएल 2025 का 20वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?

कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान पीएसएल 2025 का 20वां मुकाबला आज यानी गुरुवार एक अमई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.

कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान पीएसएल 2025 का 20वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?

कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान 2025 का 20वां मैच का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की स्क्वाड 

मुल्तान सुल्तांस टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), शाई होप, उस्मान खान, इफ्तिखार अहमद, कामरान गुलाम, माइकल ब्रेसवेल, शाहिद अजीज, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, उसामा मीर, आकिफ जावेद, तैय्यब ताहिर, मोहम्मद हसनैन, उबैद शाह, एश्टन टर्नर, गुडाकेश मोती, यासिर खान, जोशुआ लिटिल, फैसल अकरम, आमिर अजमत

कराची किंग्स टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेविड वार्नर (कप्तान), जेम्स विंस, शान मसूद, अराफात मिन्हास, खुशदिल शाह, इरफान खान, अब्बास अफरीदी, एडम मिल्ने, हसन अली, फवाद अली, मोहम्मद नबी, आमेर जमाल, मीर हमजा, जाहिद महमूद, बेन मैकडरमॉट, साद बेग, ओमैर यूसुफ, मोहम्मद रियाजुल्लाह, मिर्जा मामून

नोट: कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Pitch And Weather Report: गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Live Streaming: आज इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

MS vs HYDK, PSL 2026 Eliminator Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट