क्रिकेट

Karachi Kings Beat Multan Sultan PSL 2025 20th Match Scorecard: कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तान को 87 रनों से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें KK बनाम MS के मैच का स्कोरकार्ड

मुल्तान सुल्तान की ओर से गेंदबाजी में उबैद शाह ने 4 ओवर में 49 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. जबकि डेविड विली और कर्टिस कैम्फर को 1-1 विकेट मिला. मुल्तान सुल्तान के सामने 205 रनों का टारगेट था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 34 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.

Karachi Kings Beat Multan Sultan PSL 2025 20th Match Scorecard: कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तान को 87 रनों से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें KK बनाम MS के मैच का स्कोरकार्ड
कराची किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Karachi Kings vs Multan Sultan PSL 2025 Scorecard: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 20वां मैच आज कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तान को 87 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले कराची किंग्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कराची किंग्स ने एक बड़ा स्कोर बनाया है. कराची ने 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए हैं. कराची की ओर से जेम्स विंस ने शानदार बल्लेबाजी की और सबसे ज्यादा रन बनाए. जेम्स विंस ने 45 गेंदों में 65 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसमें उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए. विंस के अलावा युवा बल्लेबाज इरफान खान नियाज़ी ने 33 गेंदों में 40 रन बनाए. जबकि अंत में खुशदिल शाह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों में 33 रन ठोके. जिमसें 2 चौका और 3 छक्के शामिल हैं. जबकि कप्तान डेविड वार्नर को शुरुआत अच्छी मिली. लेकिन 30 रन पर आउट हो गए और बड़ा स्कोर नहीं बनाने से चूक गए. यह भी पढें: Karachi Kings vs Multan Sultan PSL 2025 Scorecard: कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तान को दिया 205 रनों का टारगेट, जेम्स विंस ने खेली अर्धशतकीय पारी, यहां देखें स्कोरकार्ड

इस मैच में कराची किंग्स की शुरुआत अच्छी रही. सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और टिम सीफ़र्ट ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई. कराची किंग्स को 53 रन पर पहला झटका लगा. जब उबैद शाह ने चौथे ओवर में टिम सीफ़र्ट को 22 रन पर आउट किया. इसके बाद अगले ही ओवर में डेविड विलय ने अपनी पहले गेंद पर.डेविड वार्नर को आउट किया और फिर छठे ओवर में उबैद शाह ने कराची का तीसरा विकेट गिराकर मैच में मुल्तान सुल्तान की वापसी करवादी. लेकिन इसके बावजूद जेम्स विंस और इरफान खान के बीच 50 रनों की ऊपर की साझेदारी हुई. इसके अलावा अंत में खुशदिल शाह की बल्लेबाजी ने कराची को 200 रन के पहुंचाया.

दूसरी ओर, मुल्तान सुल्तान की ओर से गेंदबाजी में उबैद शाह ने 4 ओवर में 49 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. जबकि डेविड विली और कर्टिस कैम्फर को 1-1 विकेट मिला. मुल्तान सुल्तान के सामने 205 रनों का टारगेट था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 34 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. मुल्तान सुल्तान की पूरी टीम 16.1 ओवर में महज 117 रन बनाकर सिमट गई. मुल्तान सुल्तान की तरफ से कामरान गुलाम ने सबसे ज्यादा 29 रनों की पारी खेली. कामरान गुलाम के अलावा यासिर खान ने 26 रन बनाए.

दूसरी तरफ, कराची किंग्स ने इस मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया. कराची किंग्स के गेंदबाजों ने विरोधी टीम को मैच में वापसी करने का मौका नहीं दिया. कराची किंग्स की ओर से मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद नबी के अलावा ख़ुशदिल शाह और मीर हमज़ा ने दो-दो विकेट चटकाए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).