Jos Buttler New Milestone: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में जोस बटलर ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12,000 रन पूरा करने वाले बने इंग्लैंड के सातवें बल्लेबाज़

इस सूची में सबसे ऊपर जो रूट हैं, जिनके नाम 21,737 रन दर्ज हैं। उनके बाद एलिस्टेयर कुक (15,737), केविन पीटरसन (13,779), इयान बेल (13,331), ग्राहम गूच (13,190) और एलेक स्टीवर्ट (13,140) जैसे दिग्गजों के नाम आते हैं. जोस बटलर का इंग्लैंड क्रिकेट में योगदान बेहद खास रहा है.

जोस बटलर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का तीसरा और आखिरी मुकाबला 07 सितंबर(रविवार) को साउथेम्प्टन (Southampton ) के द रोज़ बाउल (The Rose Bowl) में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जोस बटलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. बटलर ने तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान अपने करियर के 12,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए. वह इंग्लैंड की ओर से यह उपलब्धि हासिल करने वाले मात्र सातवें बल्लेबाज़ बन गए हैं. इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 415 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य, जो रूट, जैकब बेथेल ने खेली शतकीय पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

34 वर्षीय बटलर ने यह उपलब्धि साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी शानदार नाबाद पारी के दौरान हासिल की. उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में 62 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें नौ चौके शामिल रहे. उनकी इस शानदार पारी ने इंग्लैंड को विशाल स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई. बटलर अब इंग्लैंड के उन चुनिंदा दिग्गज बल्लेबाज़ों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12,000 से अधिक रन बनाए हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के टॉप रन-स्कोरर बल्लेबाज़

इंग्लैंड खिलाड़ी कुल रन (सभी फॉर्मेट)
जो रूट 21,737
एलेस्टेयर कुक 15,737
केविन पीटरसन 13,779
इयान बेल 13,331
ग्राहम गूच 13,190
एलेक स्टीवर्ट 13,140
जोस बटलर 12,000+

इस सूची में सबसे ऊपर जो रूट हैं, जिनके नाम 21,737 रन दर्ज हैं। उनके बाद एलिस्टेयर कुक (15,737), केविन पीटरसन (13,779), इयान बेल (13,331), ग्राहम गूच (13,190) और एलेक स्टीवर्ट (13,140) जैसे दिग्गजों के नाम आते हैं. जोस बटलर का इंग्लैंड क्रिकेट में योगदान बेहद खास रहा है. उन्होंने अपने आक्रामक अंदाज़ और बेहतरीन विकेटकीपिंग के दम पर टीम को कई बार मुश्किल हालात से बाहर निकाला है. सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनकी स्ट्राइक रेट और मैच जिताने वाली पारियां उन्हें मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ों में शुमार करती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड