Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें
टीम इंडिया की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए.टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 160 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 14.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 57 रनों की धुआंधार पारी खेली.
India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 2nd T20I Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 15 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान की टीम को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, अफगानिस्तान की टीम अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे है. वहीं, अफगानिस्तान की कमान इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अहम रिकॉर्ड बनाया. अरुण जेटली स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने एक मेडन ओवर किया. इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर (पूर्ण सदस्यीय देशों में) करने वाले गेंदबाज बन गए. जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान की पारी के पहले ही ओवर में कोई रन नहीं दिया. चलिए जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं.
जसप्रीत बुमराह ने रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे
जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टी20 में अपने 4 ओवर के कोटे में 25 रन देते हुए एक विकेट लिया. जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद नबी को अपना शिकार बनाया. क्रिकइंफो के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल करियर में अब तक 13 ओवर मेडन किए हैं. इस मामले में जसप्रीत बुमराह ने जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा को पीछे छोड़ दिया हैं. रिचर्ड नगारवा ने 12 ओवर मेडन किए हैं. इस लिस्ट में टीम इंडिया के भुवनेश्वर कुमार तीसरे स्थान पर हैं. भुवनेश्वर कुमार ने नौ ओवर मेडन किए हैं.
कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का टी20 इंटरनेशनल करियर
टीम इंडिया के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अबतक कुल 97 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने19 से कम की औसत से 123 विकेट चटकाए हैं. जसप्रीत बुमराह की इकॉनमी रेट 7 से कम (6.51) रही है. जसप्रीत बुमराह ने अब तक कोई पांच विकेट हॉल नहीं लिया है. जसप्रीत बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देते हुए चार विकेट लेना रहा है. टीम इंडिया की ओर जसप्रीत बुमराह से दो बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुके हैं.
दूसरे मुकाबले का हाल
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान की टीम को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली हैं.
इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 159 रन बनाए.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए.टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 160 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 14.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 57 रनों की धुआंधार पारी खेली.
वहीं, अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरूवार यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.