Jasprit Bumrah Injury: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस बनी टीम इंडिया की सिरदर्द, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले स्कैन के लिए पहुंचे NCA
अब मेडिकल टीम की रिपोर्ट यह तय करेगी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और फिर चैंपियंस ट्रॉफी में खेल पाएंगे या नहीं. अगर बुमराह फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किए जाने की संभावना है.
Jasprit Bumrah Injury: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले बुमराह अपनी फिटनेस को लेकर एनसीए (नेशनल क्रिकेट अकादमी), बेंगलुरु पहुंचे हैं, जहां उनकी मेडिकल जांच की जाएगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह इस हफ्ते एनसीए में कुछ अहम स्कैन करवाएंगे, जिसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी फिटनेस पर अंतिम फैसला लेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति, अजीत अगरकर के नेतृत्व में, बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. अगरकर पहले ही साफ कर चुके हैं कि बुमराह को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद पांच हफ्तों तक ‘ऑफ-लोड’ रहने के लिए कहा गया था. यह भी पढ़ें: जानिए कैसे खरीदें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के टिकट? यहां देखें पाकिस्तान और यूएई में होने वाले मेगा टूर्नामेंट की बुकिंग डिटेल्स
हालांकि, अब मेडिकल टीम की रिपोर्ट यह तय करेगी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और फिर चैंपियंस ट्रॉफी में खेल पाएंगे या नहीं. अगर बुमराह फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किए जाने की संभावना है.
Tags
Champions Trophy
Champions Trophy 2025
ENG vs IND 1st ODI 2025
England
england national cricket team
ICC Champions Trophy
ICC Champions Trophy 2025
IND vs ENG
IND vs ENG 1st ODI 2025
IND vs ENG 2025
India
INDIA NATIONAL CRICKET TEAM
india national cricket team vs england cricket team
India National Cricket Team vs England National Cricket Team
India National Cricket Team vs England National Cricket Team Matches
India vs England
India vs England 2025
Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah fitness
Jasprit Bumrah Injury
nagpur
NCA
ODI Series
Rohit Sharma
Team India
Virat Kohli
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
इंग्लैंड
इंग्लैंड बनाम भारत पहला वनडे 2025
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम
चैंपियंस ट्रॉफी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह फिटनेस
टीम इंडिया
नागपुर
भारत
भारत बनाम इंग्लैंड
भारत बनाम इंग्लैंड 2025
भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे 2022
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम
रोहित शर्मा
वनडे सीरीज
विराट कोहली