Jasprit Bumrah vs Joe Root: जसप्रीत बुमराह बनाम जो रूट में अब तक कौन किस पर रहा भारी? यहां देखें हैरान कर देने वाले आंकड़े

जसप्रीत बुमराह और जो रूट की पहली बार टक्कर तब हुई जब साल 2018 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया था. उस सीरीज में जसप्रीत बुमराह की 127 गेंदों का सामना करते हुए जो रूट ने केवल 44 रन बनाए और दो बार आउट भी हुए थे. वहीं, साल 2021 की सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को पूरिन तरह डॉमिनेट किया और उन्हें तीन पवेलियन का रास्ता दिखाया था.

जसप्रित बुमरा बनाम जो रूट (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, Test Series 2025: इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज 20 जून से होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. सीरीज पांच मैचों की होगी और इसी के साथ टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC) के नए सीजन का आगाज भी करने जा रही हैं. टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स (Leeds) में, दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई बर्मिंघम (Birmingham), तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई लॉर्ड्स (Lord's) में, चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर (Manchester) में और पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन (London) में खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: India vs England, Test Series 2025: जो रूट के पास इतिहास रचने का मौका, यह खास रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम; इस मामले में स्टीव स्मिथ को छोड़ सकते हैं पीछे

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान की तलाश थीं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिल गया हैं.

लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाली इस सीरीज में कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे. एक दौर ऐसा भी था जब विराट कोहली बनाम जेम्स एंडरसन का बैटल (Virat Kohli vs James Anderson) जमकर होता था. मगर आगामी सीरीज में टीम इंडिया के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट की भिड़ंत पर सबकी नजरें टिकी होंगी. जसप्रीत बुमराह भारतीय गेंदबाजी अटैक को लीड कर रहे होंगे, वहीं जो रूट इंग्लैंड की बल्लेबाजी यूनिट की अगुआई कर रहे होंगे.

जसप्रीत बुमराह बनाम जो रूट: हेड टू हेड बैटल

अब तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जसप्रीत बुमराह और जो रूट 24 टेस्ट मैचों में आमने-सामने आए हैं. अब तक जसप्रीत बुमराह का पड़ला भारी रहा हैं. जो रूट ने अब तक जसप्रीत बुमराह की 559 गेंदों का सामना किया है, जिनमें जो रूट महज 286 रन बना पाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का कुल औसत 50.80 का है, लेकिन जसप्रीत बुमराह के खिलाफ रूट का एवरेज घटकर सिर्फ 31.77 का रह जाता है. जसप्रीत बुमराह अब तक जो रूट को नौ बार अपना शिकार बना चुके हैं.

जसप्रीत बुमराह और जो रूट की पहली बार टक्कर तब हुई जब साल 2018 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया था. उस सीरीज में जसप्रीत बुमराह की 127 गेंदों का सामना करते हुए जो रूट ने केवल 44 रन बनाए और दो बार आउट भी हुए थे. वहीं, साल 2021 की सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को पूरिन तरह डॉमिनेट किया और उन्हें तीन पवेलियन का रास्ता दिखाया था.

वहीं साल 2024 में हुई टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी जसप्रीत बुमराह ने जो रूट का विकेट 3 बार झटका था. केवल पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ही वो गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट में जो रूट को जसप्रीत बुमराह से ज्यादा बार आउट किया है. पैट कमिंस ने जो रूट को 11 बार और जोश हेजलवुड ने जो रूट का विकेट 10 बार लिया है.

Share Now

Tags

Ben Duckett Ben Stokes Brydon Carse Chris Woakes Eng England england national cricket team England National Cricket Team vs India National Cricket Team Harry Brook Headingley Headingley Pitch Report Headingley Weather Ind IND vs ENG IND vs ENG 1st Test Match 2025 IND vs ENG 1st Test Match Pitch Report IND vs ENG 1st Test Match Weather IND vs ENG 1st Test Match Weather Report ind vs eng live match IND vs ENG live streaming ind vs eng pitch report IND vs ENG Stats ind vs eng test series 2025 IND vs ENG Test Stats IND vs ENG Weather IND vs ENG weather report IND vs ENG आँकड़े IND vs ENG टेस्ट आँकड़े IND vs ENG टेस्ट सीरीज 2025 IND vs ENG पहला टेस्ट मैच 2025 IND vs ENG पहला टेस्ट मैच पिच रिपोर्ट IND vs ENG पहला टेस्ट मैच मौसम IND vs ENG पिच रिपोर्ट IND vs ENG मौसम IND vs ENG मौसम रिपोर्ट IND vs ENG लाइव मैच IND vs ENG लाइव स्ट्रीमिंग IND बनाम ENG पहला टेस्ट मैच मौसम रिपोर्ट India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India vs England India vs England 1st Test Match 2025 India vs England 1st Test Match Pitch Report India vs England 1st Test Match Weather India vs England 1st Test Match Weather Report India vs England Live Match India Vs England Live Streaming india vs england pitch report India vs England Stats India vs England Test Series 2025 India vs England Test Stats India vs England Weather India vs ENGLAND Weather Report jamie smith Jasprit Bumrah vs Joe Root Joe Root josh tongue KL Rahul Leeds Leeds Pitch Report Leeds Weather Leeds Weather Report Leeds Weather Update Ollie Pope Ravindra Jadeja Rishabh Pant Shoaib Bashir Shubman Gill where to watch ind vs eng Where To Watch India vs England Zak Crawley इंग्लैंड इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ऋषभ पंत ओली पोप कहाँ देखें IND vs ENG कहाँ देखें भारत बनाम इंग्लैंड केएल राहुल क्रिस वोक्स जैक क्रॉली जैमी स्मिथ जो रूट जोश टंग बेन डकेट बेन स्टोक्स ब्रायडन कार्स भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारत बनाम इंग्लैंड आँकड़े भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत बनाम इंग्लैंड पिच रिपोर्ट भारत बनाम इंग्लैंड मौसम भारत बनाम इंग्लैंड मौसम रिपोर्ट भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्ट्रीमिंग भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रवींद्र जडेजा लीड्स लीड्स पिच रिपोर्ट लीड्स मौसम लीड्स मौसम अपडेट लीड्स मौसम रिपोर्ट शुबमन गिल शोएब बशीर हेडिंग्ले हेडिंग्ले पिच रिपोर्ट हेडिंग्ले मौसम हैरी ब्रूक

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का सुपर-8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\