Mumbai Indians Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team, IPL 2025 20th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 20वां मुकाबला आज यानी सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम (MI) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम (RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. Virat Kohli TATA IPL Stats Against Mumbai Indians: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, यहां देखें 'रन मशीन' के आकंड़ें
इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी. मैच में लियाम लिविंगस्टोन ने अर्धशतक लगाया था. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से एक और अच्छी पारी की उम्मीद होगी. विराट कोहली पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे. इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खेलने के लिए फिट घोषित कर दिए गए हैं. जसप्रीत बुमराह का आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो वह भी काफी शानदार देखने को मिलता है. चलिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के आकंड़ों पर एक नजर डालते हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ मुंबई इंडियंस के घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 19 मैचों में 19.03 के औसत से 29 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान जसप्रीत बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 5 विकेट है. जसप्रीत बुमराह के आईपीएल रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें उन्होंने अब तक 133 मुकाबले खेले हैं. इस बीच जसप्रीत बुमराह 22.52 के औसत से 165 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान जसप्रीत बुमराह का इकॉनमी रेट 7.30 का रहा है.
विराट कोहली को इतनी बार बनाया शिकार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के घातक बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला आईपीएल 2025 के सीजन में अब तक काफी बेहतर तरीके से चलते हुए देखने को मिला है, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में भी टीम को विराट कोहली से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं जसप्रीत बुमराह का विराट कोहली के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो वह काफी अच्छा देखने को मिलता है, जिसमें जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली को आईपीएल इतिहस में पांच बार अपना शिकार बनाया है, इसमें दो बार कैच, दो बार एलबीडब्यू और एक बार कॉट एंड बोल्ड किया है. दोनों के बीच मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
जसप्रीत बुमराज के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन
आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 147.36 के स्ट्राइक रेट से 95 गेंदों में 140 रन ठोके हैं. इस दौरान विराट कोहली ने 15 चौके और 5 छक्के लगाए हैं. हालांकि विराट कोहली का औसत सिर्फ 28 का रहा है. बता दें कि जसप्रीत बुमराह पीठ में चोट की वजह से लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर थे. इस दौरान जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का भी हिस्सा नहीं थे. अब जसप्रीत बुमराह ने कुछ दिन पहले मुंबई टीम को ज्वाइन किया था.










QuickLY