Japan vs Thailand 2nd T20 2025 Scorecard: जापान ने थाईलैंड ने 61 रन से हराया, सबाओरीश रविचंद्रन बने जीत के हीरो

जापान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम थाईलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ट्राई सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 8 मई को कांटो (Kanto) सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड (Sano International Cricket Ground) में खेला गया. इस मैच में जापान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 61 रन से हरा दिया. जापान ने थाईलैंड को 49 रन पर समेत दिया.

Japan vs Thailand (Photo: X/@ThailandCricket)

Japan National Cricket Team vs Thailand National Cricket Team 2nd T20 2025 Scorecard: जापान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम थाईलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ट्राई सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 8 मई को कांटो (Kanto) सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड (Sano International Cricket Ground) में खेला गया. इस मैच में जापान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 61 रन से हरा दिया. जापान ने थाईलैंड को 49 रन पर समेत दिया. इसके साथ ही जापान ने ट्राई सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की. जापान की ओर से सबाओरीश रविचंद्रन ने शानदार गेंदबाजी की. सबाओरीश रविचंद्रन ने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जबकि काजुमा काटो-स्टैफ़ोर्ड ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर मैच को खत्म किए. वहीं थाईलैंड को दूसरी हार मिली.

यह भी पढें: MS Dhoni New Record: एमएस धोनी ने रचा इतिहास, KKR के खिलाफ नाबाद पारी खेलकर IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि

मैच की बात करें तो जापान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जापान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप हो गई. जापान ने 9 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए. जापान की ओर से सबाओरीश रविचंद्रन ने सबसे ज्यादा रन बना. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया. इसके अलावा कप्तान केंडल फ्लेमिंग कुछ खास पारी नहीं खेली. केंडल फ्लेमिंग ने 16 गेंदों में 13 रन ही बना सकी. वहीं थाईलैंड की ओर से नोफ़ोन सेनामोंट्री ने शानदार गेंदबाजी किए. नोफ़ोन सेनामोंट्री ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि जैंड्रे कोएट्जी और सोरावत देसुंगनोएन को दो-दो विकेट झटके. इसके अलावा मुकेश ठाकुर को एक विकेट मिला.

111 रनों के जवाब में थाईलैंड की टीम 14.5 ओवर में 49 रन पर सिमट गई. अक्षयकुमार यादव ने थाईलैंड की ओर से सबसे ज्यादा 14 रन बनाए. जबकि पूरी बल्लेबाजी फ्लॉप हो गई. वहीं जापान की ओर से सबाओरीश रविचंद्रन और काजुमा काटो-स्टैफ़ोर्ड को 2-2 विकेट मिला. अब थाईलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करना चाहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Japan vs Qatar, ICC Mens T20 World Cup East Asia Pacific Qualifier 2025 Super Six Match 6 Scorecard: सुपर सिक्स के छठे मुकाबले में कतर ने जापान को 3 विकेट से रौंदा, शारिक मुनीर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें JPN बनाम QTR के मैच का स्कोरकार्ड

Japan vs Qatar, ICC Mens T20 World Cup East Asia Pacific Qualifier 2025 Super Six Match 6 Scorecard: सुपर सिक्स के छठे मुकाबले में जापान ने कतर को दिया 140 रनों का टारगेट, ईसम रहमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

JPN vs COK 2nd T20I 2025 Scorecard: जापान ने कुक आइलैंड्स को 42 रन से हराकर टी20 सीरीज 2-0 से की अपने नाम, बेंजामिन इटो-डेविस झटके 3 विकेट, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

JPN vs COK 2nd T20I 2025 Scorecard: कुक आइलैंड्स के गेंदबाज़ों ने जापान को मात्र 139 रनों पर रोका, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग ने खेली तूफानी पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\