क्रिकेट

MS Dhoni New Record: एमएस धोनी ने रचा इतिहास, KKR के खिलाफ नाबाद पारी खेलकर IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि

चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत के साथ अपनी हार का सिलसिला तोड़ा. दोनों टीमें 7 मई को ईडन गार्डन्स में टूर्नामेंट के 57वें मैच में आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी.

MS Dhoni New Record: एमएस धोनी ने रचा इतिहास, KKR के खिलाफ नाबाद पारी खेलकर IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि
महेंद्र सिंह धोनी (Photo: X/IPL)

MS Dhoni New Record: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत के साथ अपनी हार का सिलसिला तोड़ा. दोनों टीमें 7 मई को ईडन गार्डन्स में टूर्नामेंट के 57वें मैच में आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी. अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल की दमदार पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहली पारी में कुल 179 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और दोनों ओपनर शून्य पर आउट हो गए. शीर्ष क्रम के विफल होने के बाद शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और एमएस धोनी ने पांच बार की चैंपियन टीम को लक्ष्य का पीछा करने में मदद की और आखिरकार अंत में दो विकेट से मैच जीत लिया.

यह भी पढें: MS Dhoni New Milestone: एमएस धोनी ने IPL में रचा इतिहास, ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले विकेटकीपर

एमएस धोनी इस रन चेज में नाबाद रहे और 18 गेंदों पर 17 रन बनाए. जिसमें एक छक्का लगाया. अपनी नाबाद पारी में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया. अपनी पारी के ज़रिए धोनी आईपीएल में सबसे ज़्यादा नॉट आउट रहने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. यह आईपीएल में धोनी की 100वीं पारी थी. जिसमें वे नाबाद रहे. जो आईपीएल में किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे ज़्यादा है.

आईपीएल में सबसे ज़्यादा बार नॉट आउट रहने वाले खिलाड़ी:

एमएस धोनी: 100

रवीन्द्र जड़ेजा: 80

कीरोन पोलार्ड: 52

दिनेश कार्तिक: 50

डेविड मिलर: 49

केकेआर और सीएसके के बीच खेल की बात करें तो, गत चैंपियन ने पहली पारी में 179 रन बनाए, जिसके बाद उर्विल पटेल की पारी ने चेन्नई के लिए पारी को संभाला. जिन्होंने 11 गेंदों पर 31 रन बनाए. इसके अलावा, शिवम दुबे ने 45 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 52 रन बनाए. अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.4 ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट से मैच जीत लिया. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली हार बाद में उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए टीम को यह मैच जीतना जरूरी था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).