Jammu And Kashmir Wins Maiden Ranji Trophy Title: जम्मू-कश्मीर बना पहली बार चैंपियन, पारस डोगरा की कप्तानी में कर्नाटक को हराकर रचा इतिहास
कर्नाटक की पहली पारी जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 293 रन पर सिमट गई. तेज गेंदबाज औकिब नबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके और विपक्षी टीम की बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया. पहली पारी में 291 रन की बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद जम्मू-कश्मीर ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा. फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन रणजी ट्रॉफी के नियमों के अनुसार पहली पारी में बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया.
Jammu and Kashmir Wins Maiden Ranji Trophy Title: जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक को पछाड़कर पहली बार खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया. पारस डोगरा की कप्तानी में टीम ने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ बार की चैंपियन कर्नाटक को बैकफुट पर रखा. जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 584 रन का विशाल स्कोर बनाया. टीम की ओर से शुभम पुंडिर ने बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर कर्नाटक के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल
इसके जवाब में कर्नाटक की पहली पारी जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 293 रन पर सिमट गई. तेज गेंदबाज औकिब नबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके और विपक्षी टीम की बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया. पहली पारी में 291 रन की बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद जम्मू-कश्मीर ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा. फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन रणजी ट्रॉफी के नियमों के अनुसार पहली पारी में बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया.
इस ऐतिहासिक जीत के साथ जम्मू-कश्मीर ने 67 साल का इंतजार खत्म करते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. यह जीत राज्य के क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है और टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा जाएगा.