Islamabad United vs Peshawar Zalmi Pakistan Super League (PSL) 2025: इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 का पांचवां मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस सीजन का अपना दूसरा मुकाबला खेलेंगी. जहां एक ओर इस्लामाबाद यूनाइटेड PSL 2025 की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर पेशावर जाल्मी सबसे नीचे यानी आखिरी पायदान पर मौजूद है. इस्लामाबाद यूनाइटेड इस मैच में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. डिफेंडिंग चैंपियन यूनाइटेड ने अपने पहले मुकाबले में लाहौर कलंदर्स को आठ विकेट से हराकर शानदार आगाज किया था. इस्लामाबाद ने 140 रन का लक्ष्य 17.4 ओवर में ही हासिल कर लिया था और टीम का आत्मविश्वास इस समय चरम पर है. यह भी पढ़ें: आज इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच पांचवां मुकाबला, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
वहीं, पेशावर जाल्मी के लिए सीजन की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है. पहले मुकाबले में उन्हें क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 80 रन से करारी हार झेलनी पड़ी. क्वेटा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में पेशावर की टीम महज 136 रन पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज साइम अय्यूब ने 38 गेंदों में 50 रन बनाकर जरूर थोड़ी उम्मीद जगाई थी, लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे. अब पेशावर जाल्मी इस मुकाबले में वापसी की कोशिश करेगी, जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी. PSL 2025 के इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी संभावित प्लेइंग इलेवन
इस्लामाबाद यूनाइटेड: आगा सलमान, आईएम वसीम, जेसन होल्डर, आजम खान (विकेटकीपर), हैदर अली, एजीएस गौस, कॉलिन मुनरो, एसएच खान (कप्तान), नसीम शाह, रिले मेरेडिथ, साहिबजादा फरहान
पेशावर जाल्मी: टी. कोहलर-कैडमोर, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मैक्स ब्रायंट, सैम अयूब, हुसैन तलत, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद अली, सुफियान मोकिम, अली रजा, मिशेल ओवेन
IU बनाम PZ PSL 2025 ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन: विकेटकीपर- आजम खान(IU), मोहम्मद हारिस(PZ) को अपनी इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी फैंटेसी टीम में बल्लेबाज के रूप में चुन सकते है.
IU बनाम PZ PSL 2025 ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन: बैटर- कॉलिन मुनरो(IU), बाबर आजम(PZ), साहबजादा फरहान(IU) को इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी फैंटसी टीम के ऑलराउंडर के रूप में जोड़ सकते हैं.
IU बनाम PZ PSL 2025 ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन: ऑलराउंडर- शादाब खान(IU), जेसन होल्डर(IU), हुसैन तलत(PZ) को इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी फैंटसी टीम के ऑलराउंडर के रूप में जोड़ सकते हैं.
IU बनाम PZ PSL 2025 ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन: गेंदबाज- नसीम शाह(IU), रिले मेरेडिथ(IU), अल्जारी जोसेफ(PZ) इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी फैंटसी टीम में गेंदबाज हो सकते हैं.
IU बनाम PZ PSL 2025 ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन लाइनअप: आजम खान(IU), मोहम्मद हारिस(PZ), कॉलिन मुनरो(IU), बाबर आजम(PZ), साहबजादा फरहान(IU), शादाब खान(IU), जेसन होल्डर(IU), हुसैन तलत(PZ), नसीम शाह(IU), रिले मेरेडिथ(IU), अल्जारी जोसेफ(PZ)
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2025 मैच की ड्रीम11 फैंटसी टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान बाबर आजम(PZ) को बनाया जा सकता है, जबकि कॉलिन मुनरो(IU) को उप-कप्तान चुना जा सकता है.













QuickLY