क्रिकेट

ISU vs PSZ PSL 2025 Live Streaming: आज इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच पांचवां मुकाबला, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का पांचवां मैच आज इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

ISU vs PSZ PSL 2025 Live Streaming: आज इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच पांचवां मुकाबला, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
Peshawar Zalmi (Photo: @PeshawarZalmi/)

Islamabad United vs Peshawar Zalmi PSL 2025 Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का पांचवां मैच आज इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस्लामाबाद यूनाइटेड को अपने पहले मैच में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की. ऐसे में शादाब खान के कप्तानी में इस्लामाबाद की टीम आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ अपनी दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, पेशावर जाल्मी ने अपने पहले मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स 80 रन से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में पेशावर अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. बाबर आजम पेशावर जाल्मी की कप्तानी करेंगे. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: Devdutt Padikkal New Milestone: देवदत्त पडिक्कल ने IPL में RCB के लिए हासिल की खास उपलब्धि, विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

 इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच पीएसएल 2025 का चौथा मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?

इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच पीएसएल 2025 का पांचवां मुकाबला आज यानी 14 अप्रैल को रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 8:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.

 इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच पीएसएल 2025 का चौथा मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच पीएसएल 2025 का चौथा मैच का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम: आजम खान (विकेटकीपर), शादाब खान (कप्तान), साहिबजादा फरहान, एंड्रीज गौस, कॉलिन मुनरो, सलमान आगा, जेसन होल्डर, इमाद वसीम, मुहम्मद शहजाद, नसीम शाह, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद नवाज, मैथ्यू शॉर्ट, रासी वैन डेर डूसन, बेन ड्वारशुइस, रुम्मन रईस, सलमान इरशाद, हैदर अली, साद मसूद, हुनैन शाह,

पेशावर जाल्मी टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सईम अयूब, टॉम कोहलर-कैडमोर, हुसैन तलत, मैक्स ब्रायंट, मिशेल ओवेन, अल्जारी जोसेफ, सुफियान मुकीम, मोहम्मद अली, अली रजा, आरिफ याकूब, अब्दुल समद, नाहिद राणा, मेहरान मुमताज, माज सदाकत, अहमद डेनियल, जॉर्ज लिंडे, नजीबुल्लाह जादरान, ल्यूक वुड

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).