ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Pitch And Weather Report: गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

हैदराबाद किंग्समेन ने इस सीजन की शुरुआत लगातार चार हार के साथ की थी, लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए अपने पिछले सात मैचों में से छह में जीत दर्ज की है. टीम ने एलिमिनेटर 1 में मुल्तान सुल्तांस को 8 विकेट से हराकर आत्मविश्वास हासिल किया है.

नेशनल स्टेडियम कराची (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Islamabad United vs Hyderabad Kingsmen, Pakistan Super League 2026 Eliminator 2 Pitch And Weather Report: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का एलिमिनेटर 2 मुकाबला आज यानी 1 मई को इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन (ISL vs HYK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिहाज से यह मुकाबला काफी अहम है. इस्लामाबाद यूनाइटेड ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया था. वहीं, हैदराबाद किंग्समेन ने खराब शुरुआत के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है और टीम जीत दर्ज कर आगे बढ़ना चाहेगी. यह भी पढ़ें: RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Winner Prediction: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

हैदराबाद किंग्समेन ने इस सीजन की शुरुआत लगातार चार हार के साथ की थी, लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए अपने पिछले सात मैचों में से छह में जीत दर्ज की है. टीम ने एलिमिनेटर 1 में मुल्तान सुल्तांस को 8 विकेट से हराकर आत्मविश्वास हासिल किया है. दूसरी तरफ इस्लामाबाद यूनाइटेड को क्वालिफायर मुकाबले में पेशावर जाल्मी के खिलाफ 70 रन से हार का सामना करना पड़ा था और टीम अब इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी.

इस्लामाबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समेन हेड टू हेड (ISL vs HYK Head To Head)

पाकिस्तान सुपर लीग इतिहास में इस्लामाबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समेन के बीच अब तक कुल दो मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते हैं.

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर की पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)

लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है. खासकर रात के समय बल्लेबाजी और आसान हो जाती है. इस सीजन में यहां खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में चेज करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. पिच पर अच्छी बाउंस और गति देखने को मिलती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं. हालांकि, गेंदबाजों को भी शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है.

लाहौर का मौसम (Lahore Weather Report)

मैच के दिन लाहौर का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. तापमान सामान्य रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, जिससे खिलाड़ियों को राहत मिलेगी. कुल मिलाकर मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहेगा और फैंस को पूरा मैच बिना किसी रुकावट के देखने को मिल सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ISL vs HYK Eliminator 2 Playing Prediction)

इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, मोहसिन रियाज, शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, फहीम अशरफ, क्रिस ग्रीन, इमाद वसीम, सलमान मिर्जा, रिचर्ड ग्लीसन.

हैदराबाद किंग्समेन: माज सादकत, मार्नस लाबुशेन (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), साइम अयूब, कुसल परेरा, ग्लेन मैक्सवेल, हसन खान, इरफान खान, हुनैन शाह, मोहम्मद अली और आकिफ जावेद.

नोट: इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम बनाम हैदराबाद किंग्समेन क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Preview: धर्मशाला स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी