पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान की लोगों से अपील, बोले- रमजान के पाक महीने में गरीबों और जरूरतमंदों की करें मदद

भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान अपने प्रशंसकों के लिए रमजान के पवित्र महीने का पालन करने के लिए एक शानदार सुझाव लेकर आए. लोगों से अपील की कि बजाय अपने घरों से बाहर निकलने के आप सभी घरों में रहकर नमाज पढ़ें और रमजान के इस पाक मौके पर अपने कर्ज को दूर करने के लिए गरीबों और विधवाओं की मदद करें.

इरफान पठान (Photo Credits: Instagram/@IrfanPathan)

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) अपने प्रशंसकों के लिए रमजान (Ramadan) के पवित्र महीने का पालन करने के लिए एक शानदार सुझाव लेकर आए हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि रमजान के दौरान अपने घरों से बाहर निकलने के बजाय आप सभी घरों में रहकर नमाज पढ़ें. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि रमजान के इस पाक महीने में अपने कर्ज को दूर करने के लिए गरीबों और विधवाओं की मदद करें. कोरोनो वायरस संकट और लॉकडाउन के बीच उन जरूरतमंदों की मदद करें, जिनका खाना, रहना और कमाई का जरिया बंद हो गया है. आपको बता दें कि इस्लाम धर्म के लोगों के लिए रमजान का महीना बेहद पाक माना जाता है और इस पूरे महीने मुसलमान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं.

पठान ने आगे कहा कि आप अपने पड़ोस के किराने की दुकान में जाएं और उनसे बहीखाता मांगे. उसमें देखें कि किन लोगों ने उधार पर राशन या अन्य चीजें खरीदी हैं. उन्होंने आगे कहा कि आपको उस खाते में ऐसे कई गरीब दिखाई देंगे, जिनका पैसा बाकी है, आपके लिए वो धनराशि छोटी होगी पर उन गरीबों के लिए बहुत बड़ी है. ऐसे में दुकानदारों से उनके कर्ज का भुगतान करने का अनुरोध करें और उन गरीबों की मदद करें.

देखें ट्वीट-

यह भी पढ़ें: Ramadan 2020: कोरोना वायरस के चलते सऊदी अरब में लोगों से अपील, ‘तरावीह’ और ईद की नमाज घर पर पढ़े

पठान ने कहा, "अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं, तो इस आइडिया को शेयर करें." पूर्व क्रिकेटर ने अपने मैसेज में कहा कि अगर आप किसीअच्छे काम के लिए कोई सुझाव देते हैं तो यह एक नेक काम में ही गिना जाता है. बता दें कि इरफान पठान और उनके बड़े भाई यूसुफ पठान जो कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी रहे हैं, दोनों कोरोना वायरस महामारी के बीच गरीब लोगों को मास्क और खाना देकर उनकी मदद कर रहे हैं.

पठान ने अपने प्रशंसकों से पूछा है कि इस बारे में आप क्या सोचते हैं." उन्होंने आगे कहा कि अगर लॉकडाउन बढ़ा तो आप उनसे फोन पर बात करके यह पूछ सकते हैं." आपको बता दें कि इरफान पठान 2007 में T20 विश्व कप के शुरूआती मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' थे, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराया था और पठान ने फाइनल में तीन विकेट लिए थे.

गौरतलब है कि इस्लामिक कैलेंडर में रमजान का पवित्र महीना चांद के दीदार के बाद भारत में 23 या 24 अप्रैल 2020 से शुरू होगा. इस्लामिक समुदाय के लोग पूरे एक महीने तक रोजा रखते हैं, पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है. सूर्योदय से पहले सेहरी के साथ रोजे की शुरुआत होती है और शाम को सूर्यास्त के बाद इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है. हालांकि इस साल कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड