IPL 2020: इरफान पठान ने कहा- आईपीएल में धोनी का सामना करते वक्त गेंदबाजों को रहना होगा सतर्क

पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान ने गेंदबाजों को चेताते हुए कहा कि आगामी आईपीएल के 13वें सीजन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को गेंदबाजी करते समय गेंदबाजों का सावधान रहना होगा. धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रही आईपीएल में खेलेंगे और चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करेंगे.

इरफान पठान (Photo Credits: Getty Images)

पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान ने गेंदबाजों को चेताते हुए कहा कि आगामी आईपीएल के 13वें सीजन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को गेंदबाजी करते समय गेंदबाजों का सावधान रहना होगा. धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रही आईपीएल में खेलेंगे और चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करेंगे. पठान ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, " जब वह (धोनी) आईपीएल में खेलने आएंगे तो मुझे लगता है कि वे सभी गेंदबाज जो संन्या से ले चुके हैं, वे इस बात से खुश होंगे कि उन्हें धोनी का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि धोनी अब पूरी लय के साथ उतरेंगे."

उन्होंने कहा, "जब वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं तो पूरा आनंद लेते हैं. एक बल्लेबाज के रूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आता है. लेकिन इस आईपीएल में, जिसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं. सभी गेंदबाजों को सतर्क रहना होगा." 39 साल के धोनी ने पिछले साल जुलाई में विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद से एक भी मैच नहीं खेला था.

यह भी पढ़ें- Suresh Raina on MS Dhoni: सुरेश रैना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- संन्यास की घोषणा करने के बाद मुझसे गले मिलकर रोए धोनी

इस बीच, पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि जब भी धोनी खेलते हैं, तो आईपीएल में पूर्ण उत्साह होता है. धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं. धोनी ने 2007 में टी 20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. धोनी चेन्नई सुपर किंग्स को उसका चौथा खिताब दिलाने के लिए मैदान पर उतरेंगे.

लक्ष्मण ने कहा, " पहली बात तो यह कि हम सब यह मानते हैं कि वह (धोनी) चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर बहुत पेशेवर रहते हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम के सफल होने का यही सबसे बड़ा कारण है. इसलिए मैदान पर उतरेंगे और चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रॉफी दिलाने के लिए सबकुछ करेंगे." उन्होंने कहा, " मुझे लगता है कि जब तक वह क्रिकेट खेलेंगे तब कि चेन्नई टीम की कप्तानी करेंगे. धोनी के प्रत्येक पल को करीबी से देखा जाएगा."

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड