IND W vs IRE W 1st ODI 2025 Preview: पहले वनडे में आयरलैंड से मिलेगी भारतीय महिला टीम को काटें की टक्कर, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 10 जनवरी(शुक्रवार) को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 AM खेला जाएगा. जिसका टॉस 10:30 AM को होगा.
India Women National Cricket Team vs Ireland Women National Cricket Team: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला 10 जनवरी(शुक्रवार) को राजकोट (Rajkot) के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium) में खेला जाएगा. भारतीय टीम की कप्तानी स्मृति मंधाना करेंगी, जबकि उप-कप्तान की भूमिका दीप्ति शर्मा निभाएंगी. इस सीरीज के लिए हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह ठाकुर को आराम दिया गया है. टीम में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच 8 सालों के बाद सीरीज हो रही है, और प्रशंसकों को कड़ी टक्कर की उम्मीद है. आयरलैंड की टीम ने हाल ही में इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है. भारत की मजबूत टीम को उनके घरेलू मैदान पर चुनौती देने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, टीम इंडिया की युवा टीम कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में इस सीरीज में जीत के इरादे से उतरेगी. टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम बेहद मजबूत है
भारतीय महिला और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच पहले वनडे मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा, इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी. दर्शक इन माध्यमों से पहले वनडे मैच का आनंद ले सकते हैं. प्रशंसकों के लिए यह एक शानदार अवसर होगा कि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव एक्शन में देख सकें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2025 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

