ZIM vs IRE 1st T20I 2025 Preview: आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे पहले टी20 में होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला 22 फरवरी(शनिवार) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार दोपहर 05:00 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 04:30 PM को होगा.

जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड (Photo: X/@ZimCricketv)

Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला 22 फरवरी(शनिवार) को हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाएगा. जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद अब तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. जिम्बाब्वे को टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन वनडे सीरीज में उसने जबरदस्त वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की. सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम अब इस लय को टी20 में भी बरकरार रखना चाहेगी. यह भी पढ़ें: क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गया अफगानिस्तान? दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद सेमीफाइनल की राह अब भी खुली या खत्म?

दूसरी ओर, आयरलैंड के लिए वनडे सीरीज का अंत निराशाजनक रहा, जहां उन्हें निर्णायक मुकाबले में 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी. पॉल स्टर्लिंग की अगुवाई में आयरिश टीम अब टी20 फॉर्मेट में वापसी करना चाहेगी और दौरे का अंत जीत के साथ करने की कोशिश करेगी. दोनों टीमें टी20 में आक्रामक खेल के लिए जानी जाती हैं, ऐसे में यह सीरीज रोमांचक रहने की उम्मीद है.

टी20 में आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs IRE Head To Head Records): जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 15 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इन मैचों में जिम्बाब्वे ने 7 बार जीत हासिल की है, जबकि आयरलैंड 8 मुकाबलों में विजयी रहा है. दोनों टीमों के बीच मुकाबले आम तौर पर कड़े और रोमांचक रहे हैं, जिससे इस बार की टी20 सीरीज भी दिलचस्प होने की उम्मीद है.

आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे पहले टी20 2025 मैच की प्रमुख खिलाड़ी(ZIM vs IRE Key Players To Watch Out): कर्टिस कैम्फर, मार्क अडायर, जोश लिटिल,  ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा, ब्लेसिंग मुजाराबानी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

 

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(ZIM vs IRE Mini Battle): आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग और ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुझाराबानी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, सिकंदर रजा और जोश लिटिल के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे पहला टी20 2025 कब और कहां खेला जाएगा? 

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला 22 फरवरी(शनिवार) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार दोपहर 05:00 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 04:30 PM को होगा.

आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे पहले टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का प्रसारण भारत में किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा. हालांकि, आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे पहले टी20 2025 मैच को FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं. इसके लिए आपको मैच पास या टूर पास लेना होगा.

आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे पहले टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, नील रॉक (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रेस, जोश लिटिल

ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, ट्रेवर ग्वांडू

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड