Ireland vs South Africa 3rd ODI Pitch Report: तीसरे वनडे में बल्लेबाज दिखाएंगे अपना जलवा या गेंदबाजों का होगा दबदबा, यहां जानें अबू धाबी की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 7 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में शाम पांच बजे से खेला जाएगा.

IRE vs SA (Photo: @cricketireland/@ProteasMenCSA)

Ireland National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 3rd ODI 2024 Pitch Report: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 7 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में शाम पांच बजे से खेला जाएगा. दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने आयरलैंड को 174 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब साउथ अफ्रीका की नजरें तीसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जामने पर होगी. दूसरी ओर, आयरलैंड की टीम तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.  आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग के कंधों पर हैं. जबकि तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका की कप्तानी रासी वैन डेर डुसेन करते हुए नजर आएंगे. क्योंकि टेम्बा बावुमा चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. दोनों टीमों के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढें: SA vs IRE 3rd ODI 2024 Preview: आयरलैंड को तीसरे वनडे में हराकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 10 वनडे मुकाबले खेले गए है. इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम ने आठ मुकाबलों में बाजी मारी हैं. जबकि एक मैच आयरलैंड ने अपने नाम किया है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच पिछले तीन मुकाबलों पर नजर डालें तो दो मैच साउथ अफ्रीका ने जीता है. जबकि एक मैच आयरलैंड ने जीता है.

पिच रिपोर्ट

साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के बीच दूसरे वनडे में जायद क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है. खासकर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग से मदद मिलती है. पिच का मिजाज मैच के आगे बढ़ने के साथ बदल सकता है. इसलिए इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती हैं. पुरानी गेंद के खिलाफ रन बनाना मुश्किल भी हो सकता है, क्योंकि स्पिनरों को बीच के ओवरों में टर्न मिल सकता है.

मौसम का हाल

अबू धाबी में स्थानीय समायानुसार मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा. इस दौरान तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगी. रात के समय तापमान गिरकर 30 डिग्री तक पहुंच सकता हैं. भीषण गर्मी के बीच बारिश की संभावना नहीं है. मैच के दौरान उमस 55 से 62 प्रतिशत तक हो सकती हैं. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए गर्मी में खेलना आसान नहीं रहेगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, स्टीफन डोहेनी (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, क्रेग यंग, ​​ग्राहम ह्यूम, गेविन होए.

साउथ अफ्रीका: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े