Ireland vs South Africa, 2nd T20I Key Players To Watch: दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हिसाब चुकता करने उतरेगी आयरलैंड, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए एडेन मार्करम की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका अब सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में ऊतरेगी, जबकि आयरलैंड इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी.

आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credits: Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) का दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 29 सितम्बर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में भारतीय समयानुसार रात नौ बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने 1-0 से सीरीज में बढ़त बना ली हैं.  अब सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा. Ireland vs South Africa, 2nd T20I Pitch Report: अबू धाबी में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या गेंदबाजों का रहेगा जलवा, यहां जानें साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के दूसरे टी20 मुकाबले की पिच रिपोर्ट

अबू धाबी में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 171 रन बनाए हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 17.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका की तरफ से रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 76 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस आतिशी पारी के दौरान रयान रिकेल्टन ने 48 गेंदों पर छह छक्के और तीन चौके जड़ें. रयान रिकेल्टन के अलावा रीज़ा हेंड्रिक्स ने 51 रन बनाए.

अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए एडेन मार्करम की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका अब सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में ऊतरेगी, जबकि आयरलैंड इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. वनडे सीरीज के भी सभी मुकाबले अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

ट्रिस्टन स्टब्स: साउथ अफ्रीका के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स पिछले 5 मैचों में सबसे ज्यादा 175 रन बनाए हैं. आज के मुकाबले में ट्रिस्टन स्टब्स अपने बल्ले से कोहराम मचा सकते हैं.

मार्क अडायर: मार्क अडायर मिडिल आर्डर में आकर आयरलैंड के लिए तेजी से रन बनाते हैं. मार्क अडायर 4 ओवर गेंदबाजी भी करते हैं. पिछले 5 मैचों में मार्क अडायर ने 75 रन बनाए हैं और 8 विकेट लिए हैं.

क्रेग यंग: क्रेग यंग ने भी आयरलैंड के लिए पिछले कुछ मुकाबलों में शंकर गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटकाए हैं. क्रेग यंग पावर प्ले और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हैं. आज के मुकाबले में भी आयरलैंड की टीम को क्रेग यंग से काफी उम्मीदें होंगी.

एडेन मार्कराम: साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम की हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं है. एडेन मार्कराम के बल्ले से रन नहीं निकलें हैं. आज के मुकाबले में एडेन मार्कराम कोहराम मचा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंफर, मार्क अडायर, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, क्रेग यंग, बेन व्हाइट.

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), रीज़ा हेंड्रिक्स, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, वियान मुल्डर, एंडिले सिमेलाने, ब्योर्न फॉर्च्यून, लुंगी एनगिडी, ओट्टनील बार्टमैन, लिज़ाद विलियम्स.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\