Ireland vs South Africa 2nd T20 2024 Highlights: दूसरे टी20 में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 10 हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी; रॉस अदायर ने ठोका शतक, देखें हाइलाइट्स
आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 10 रन से हराया.
Ireland National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 2nd T20 2024 Highlights: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 10 रन से हराया. इसी के साथ आयरलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी भी की और साउथ अफ्रीका की टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने से चूक गई. दूसरे टी20 में आयरिश टीम की ओर से रॉस अदायर ने ताबड़तोड़ शतक ठोका. रॉस अदायर ने 58 गेंदों में 100 रन बनाए. जिसमें 5 चौके और 9 छक्के जड़े. इसके अलावा कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 31 गेंदों में 52 रन ठोके. यह भी पढें: Ireland Beat South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले साउथ अफ्रीका को 10 रन से हराकर आयरलैंड ने रचा इतिहास, मार्क अडायर ने 4 विकेट चटकाए, सीरीज 1-1 की बराबरी पर; यहां IRE बनाम SA के मैच का स्कोरकार्ड
मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए. आयरलैंड की शुरूआत शानदार रहीं और पहले विकेट के लिए पॉल स्टर्लिंग और रॉस अडायर ने महज 78 गेंदों पर 137 रन बोर्ड पर जड़ दिए. आयरलैंड की ओर से रॉस अदायर ने 58 गेंदों में 100 रन ठोके. इसके अलावा पॉल स्टर्लिंग ने 31 गेंदों में 52 रन और जॉर्ज डॉकरेल तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहे. जॉर्ज डॉकरेल ने 20 रन बनाए. वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में वियान मूल्डर ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा लुंगी एनगिडी को एक विकेट, लिज़ाद विलियम्स को 1 विकेट और पैट्रिक क्रूगर ने 1 विकेट झटके.
दूसरे टी20 में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 10 हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के टीम की शुरूआत बेहतरीन रहा और पहले विकेट के लिए रयान रिकेल्टन और रीजा हेंड्रिक्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों पर 50 रन जड़ दिए. साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 185 रन ही बना सकीं. साउथ अफ्रीका की तरफ से मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने सबसे ज्यादा नाबाद 51 रनों की तूफानी पारी खेली. मैथ्यू ब्रीत्ज़के के अलावा रीजा हेंड्रिक्स ने 51 रन बटोरे. वहीं, आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम दर्ज किए. मार्क अडायर के अलावा ग्राहम ह्यूम ने तीन विकेट झटके.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 08:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

