Ireland vs South Africa 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में बल्लेबाज दिखाएंगे अपना जलवा या गेंदबाजों का होगा दबदबा, यहां जानें अबू धाबी की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका अब सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में ऊतरेगी, जबकि आयरलैंड इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

IRE vs SA (Photo: @cricketireland/@ProteasMenCSA)

Ireland National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 2nd ODI Match: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 4 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में शाम पांच बजे से खेला जाएगा. पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने आयरलैंड को 139 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के कंधों पर हैं. जबकि, साउथ अफ्रीका (South Africa) का कमान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) संभाल रहे हैं. South Africa Beat Ireland, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 139 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें पहले मैच का स्कोरकार्ड

अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका अब सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में ऊतरेगी, जबकि आयरलैंड इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

पहले वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 271 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की तरफ से रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 91 रनों की शानदार पारी खेली. रयान रिकेल्टन के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 79 रन बटोरे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की पूरी टीम 31.5 ओवर में महज 132 रन बनाकर सिमट गई.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल नौ वनडे मुकाबले खेले गए है. इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम ने सात मुकाबलों में बाजी मारी हैं. जबकि एक मैच आयरलैंड ने अपने नाम किया है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच पिछले तीन मुकाबलों पर नजर डालें तो दो मैच साउथ अफ्रीका ने जीता है. जबकि एक मैच आयरलैंड ने जीता है.

पिच रिपोर्ट

साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के बीच दूसरे वनडे में जायद क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है. खासकर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग से मदद मिलती है. पिच का मिजाज मैच के आगे बढ़ने के साथ बदल सकता है. इसलिए इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती हैं. पुरानी गेंद के खिलाफ रन बनाना मुश्किल भी हो सकता है, क्योंकि स्पिनरों को बीच के ओवरों में टर्न मिल सकता है.

मौसम का हाल

अबू धाबी में स्थानीय समायानुसार मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा. इस दौरान तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगी. रात के समय तापमान गिरकर 30 डिग्री तक पहुंच सकता हैं. भीषण गर्मी के बीच बारिश की संभावना नहीं है. मैच के दौरान उमस 55 से 62 प्रतिशत तक हो सकती हैं. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए गर्मी में खेलना आसान नहीं रहेगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, स्टीफन डोहेनी (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, क्रेग यंग, ​​ग्राहम ह्यूम, गेविन होए.

साउथ अफ्रीका: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\