South Africa Beat Ireland, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 139 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें पहले मैच का स्कोरकार्ड
आयरलैंड की टीम को मार्क अडायर ने पहली सफलता दिलाई. आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. मार्क अडायर के अलावा क्रेग यंग ने तीन विकेट अपने नाम किए. आयरलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 272 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड के टीम का आगाज बढ़िया नहीं हुआ और महज 52 रन पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.
Ireland National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 1st ODI Match Scorecard: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने आयरलैंड को 139 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के कंधों पर हैं. जबकि, साउथ अफ्रीका (South Africa) का कमान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) संभाल रहे हैं. Ireland vs South Africa 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को दिया 272 रनों का लक्ष्य, रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 8 वनडे मुकाबले खेले गए है. इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम ने 6 मुकाबलों में बाजी मारी हैं. जबकि 1 मैच आयरलैंड ने अपने नाम किया है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच पिछले तीन मुकाबलों पर नजर डालें तो 1 मैच साउथ अफ्रीका ने जीता है. जबकि एक मैच आयरलैंड ने जीता है और एक मैच बेनतीजा रहा है.
इस बीच हले पहले वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम लड़खड़ाई और महज 39 रन पर टीम के तीन बल्लेबाज आउट हो गए. इसके बाद रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर के पार ले गए. साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 271 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की तरफ से रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 91 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान रयान रिकेल्टन ने 102 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के जड़ें. रयान रिकेल्टन के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 79 रन बटोरे.
यहां देखें पहले मैच का स्कोरकार्ड:
#IREvSA pic.twitter.com/hsI2o5plmC
— SA Cricket magazine (@SACricketmag) October 2, 2024
South African bowlers breathe fire to restrict Ireland to their second-lowest total against them in men's ODIs 🔥https://t.co/yyhkqBZxaE | #IREvSA pic.twitter.com/Pq3PYZDPfp
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) October 2, 2024
आयरलैंड की टीम को मार्क अडायर ने पहली सफलता दिलाई. आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. मार्क अडायर के अलावा क्रेग यंग ने तीन विकेट अपने नाम किए. आयरलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 272 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड के टीम का आगाज बढ़िया नहीं हुआ और महज 52 रन पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.
आयरलैंड की पूरी टीम 31.5 ओवर में महज 132 रन बनाकर सिमट गई. आयरलैंड की तरफ से जॉर्ज डॉकरेल ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए. जॉर्ज डॉकरेल के अलावा एंड्रयू बालबर्नी और कर्टिस कैम्फर ने 20-20 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका के लिए लिज़ाद विलियम्स ने घातक गेंदबाजी की. साउथ अफ्रीका की ओर से लिज़ाद विलियम्स ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जबकि लिज़ाद विलियम्स के अलावा लुंगी एनगिडी और ब्योर्न फोर्टुइन ने दो-दो विकेट लिए. सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार यानी 4 अक्टूबर को अबू धाबी स्टेडियम में शाम पांच बजे से खेला जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

