Ireland vs South Africa, 1st T20I Stats And Record Preview: साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. वनडे सीरीज के भी सभी मुकाबले अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. यह सीरीज साउथ अफ्रीका की टीम के लिए आसान नहीं होगी. हाल ही में साउथ अफ्रीका की टीम को अफगानिस्तान के हाथों यूएई में हार का मुंह देखना पड़ा था.

पॉल स्टर्लिंग (बाएं) और एडेन मार्करम (दाएं) (Photo credit: X @CricketIreland)

South Africa National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) का पहला टी20 मुकाबला आज यानी 27 सितम्बर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में भारतीय समयानुसार रात नौ बजे से खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा. यह दोनों मैच अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहले टी20 मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. Ireland vs South Africa, 1st T20I Key Players To Watch: पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को कड़ी टक्कर देने के लिए उतरेगी आयरलैंड, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. वनडे सीरीज के भी सभी मुकाबले अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. यह सीरीज साउथ अफ्रीका की टीम के लिए आसान नहीं होगी. हाल ही में साउथ अफ्रीका की टीम को अफगानिस्तान के हाथों यूएई में हार का मुंह देखना पड़ा था. जहां अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से सीरीज में मात दी थी.

दूसरी तरफ आयरलैंड ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन किया था. तब से आयरलैंड अपनी टीम में सुधार करने की लगातार कोशिश कर रहीं हैं. कर्टिस कैंफर और मार्क अडायर जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं. हालांकि, साउथ अफ्रीका जैसी टीम के सामने आयरलैंड को कड़ी चुनौती का सामना करना होगा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के बीच अबतक कुल पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सभी मुकाबलों में साउथ अफ्रीका की टीम ने बाजी मारी हैं. इस सीरीज में आयरलैंड को अपने पहले जीत की तलाश होगी.

आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रीज़ा हेंड्रिक्स को 2000 रन पूरे करने के लिए महज एक रन की जरूरत है.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड के दिग्गज आलराउंडर मार्क अडायर के पास 122 विकेट हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छठा सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने के लिए आदिल राशिद को पीछे छोड़ने के लिए एक और विकेट की आवश्यकता है.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने 62 विकेट लिए हैं. लुंगी एनगिडी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के लिए तीसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने के लिए इमरान ताहिर (63) और डेल स्टेन (64) को पीछे छोड़ने के लिए तीन विकेट की जरूरत है.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड के दिग्गज गेंदबाज जॉर्ज डॉकरेल के नाम 83 विकेट दर्ज हैं. सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों के मामले में पाकिस्तान के पूर्व स्टार गेंदबाज उमर गुल और सईद अजमल को पीछे छोड़ने के लिए जॉर्ज डॉकरेल तीन और विकेटों की दरकार है.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स को 3000 रन पूरे करने से सिर्फ 28 रन दूर हैं.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को छठे सबसे अधिक छक्कों के मामले में ग्लेन मैक्सवेल (134) की बराबरी करने के लिए छह और छक्कों की जरूरत है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंफर, मार्क अडायर, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, क्रेग यंग, बेन व्हाइट.

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), रीज़ा हेंड्रिक्स, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, वियान मुल्डर, एंडिले सिमेलाने, ब्योर्न फॉर्च्यून, लुंगी एनगिडी, ओट्टनील बार्टमैन, लिज़ाद विलियम्स.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\