Ireland vs Afghanistan 2nd ODI Match Scorecard: ब्रेडी क्रिकेट क्लब में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के सामने 300 रनों का लक्ष्य रखा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

आयरलैंड बनाम अफ़गानिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Ireland National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 2nd ODI Match Scorecard Update: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 7 अगस्त को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला मैगरामेसन (Magheramason) के ब्रेडी क्रिकेट क्लब (Bready Cricket Club) में खेला जा रहा है. पहला वनडे लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था, जिसके चलते सीरीज अभी 0-0 की बराबरी पर है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) संभाल रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान की कप्तानी रहमत शाह (Rahmat Shah) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Ireland vs Afghanistan 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 33 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इनमें अफगानिस्तान ने 18 मैच जीते हैं, जबकि आयरलैंड को 13 मुकाबलों में सफलता मिली है. वहीं 2 मैच बेनतीजा रहे हैं. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से अफगानिस्तान का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. आयरलैंड की टीम में पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टेक्टर और कर्टिस कैंफर जैसे स्टार बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम और बैरी मैकार्थी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम में रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह और हश्मतुल्लाह शाहिदी जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में राशिद खान, फजलहक फारूकी और अल्लाह गजनफर विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं.

आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Ireland National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 47 ओवरों में 8 विकेट खोकर 299 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 84 रन की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान इब्राहिम जादरान ने 97 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के लगाए. इब्राहिम जादरान के अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने 45 रन, हश्मतुल्लाह शाहिदी ने नाबाद 36 रन, अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 33 रन और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 32 रन बनाए.

दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम को जय मूंदड़ा ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर और जय मूंदड़ा ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा कर्टिस कैंफर, गेविन होए और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट चटकाए. आयरलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 47 ओवरों में 300 रन बनाने हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी: 299/8, 47 ओवर (इब्राहिम जादरान 84 रन, सेदिकुल्लाह अटल 45 रन, हश्मतुल्लाह शाहिदी नाबाद 36 रन, अज़मतुल्लाह उमरज़ई 33 रन, रहमनुल्लाह गुरबाज 32 रन, रहमत शाह 30 रन, दरविश रसूली 16 रन, मोहम्मद सलीम सफी नाबाद 5 रन, एएम गजनफर 4 रन, राशिद खान 2 रन, अतिरिक्त 12 रन.)

आयरलैंड की गेंदबाजी: (मार्क अडायर 2 विकेट, जय मूंदड़ा 2 विकेट, कर्टिस कैंफर 1 विकेट, गेविन होए 1 विकेट, हैरी टेक्टर 1 विकेट).

नोट: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now