Ireland vs Afghanistan 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ब्रेडी क्रिकेट क्लब में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
ब्रेडी क्रिकेट क्लब की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. हालिया बारिश के कारण शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की संभावना है. हालांकि बल्लेबाज अगर नई गेंद का सामना कर लें तो बाद में रन बनाना आसान हो सकता है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
Ireland National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard Update: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IRE vs AFG) के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 7 अगस्त को मैगरामेसन (Magheramason) के ब्रेडी क्रिकेट क्लब (Bready Cricket Club) में खेला जाएगा. पहला मुकाबला लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था. ऐसे में दोनों टीमें दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. इस मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें अपने मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: Ireland vs Afghanistan 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
ब्रेडी क्रिकेट क्लब में आयरलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IRE vs AFG 2nd ODI Match Playing XI)
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, केड कारमाइकल, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज़, मार्क अडायर, गैविन होए, जय मूंड्रा, बायरन मैकडोनो.
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमत शाह (कप्तान), दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी.
पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में आयरलैंड और अफगानिस्तान आमने-सामने हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें अफगानिस्तान ने 18 मैच जीते हैं, जबकि आयरलैंड को 13 मुकाबलों में सफलता मिली है. 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से अफगानिस्तान का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
आयरलैंड की बल्लेबाजी में पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टेक्टर और कर्टिस कैंफर जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में मार्क अडायर और बैरी मैकार्थी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर अफगानिस्तान के पास रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह और हश्मतुल्लाह शाहिदी जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में राशिद खान, फजलहक फारूकी और अल्लाह गजनफर टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.
ब्रेडी क्रिकेट क्लब की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. हालिया बारिश के कारण शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की संभावना है. हालांकि बल्लेबाज अगर नई गेंद का सामना कर लें तो बाद में रन बनाना आसान हो सकता है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
नोट: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.