IRE vs ZIM T20 Series: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, गैरी बैलेंस पदार्पण करने के लिए तैयार
2014 और 2017 के बीच इंग्लैंड के लिए 23 टेस्ट और 16 एकदिवसीय मैच खेलने वाले बैलेंस ने काउंटी क्रिकेट टीम यॉर्कशायर से अपने रिलीज होने के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए और अपने देश के लिए दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे.
हरारे: आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला (T20 Series) के लिए टीम में शामिल किए जाने के बाद गैरी बैलेंस (Gary Ballance) जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के लिए पदार्पण करने को तैयार हैं. वह अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया (Australia) में टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करने वाली 15 सदस्यीय टीम में किए गए चार बदलावों में से एक है. बैलेंस के अलावा, टीम में अन्य नए चेहरों में तदिवानाशे मारुमनी, इनोसेंट कैया और विक्टर न्याउची हैं. चोट से उबर रहे तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी भी विकेटकीपर-बल्लेबाज रेजिस चकाब्वा और बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा के साथ चयन से चूक गए हैं.
2014 और 2017 के बीच इंग्लैंड के लिए 23 टेस्ट और 16 एकदिवसीय मैच खेलने वाले बैलेंस ने काउंटी क्रिकेट टीम यॉर्कशायर से अपने रिलीज होने के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए और अपने देश के लिए दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे. Rishabh Pant Health Update: कोकिलाबेन हॉस्पिटल पहुंचे टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत, देखें वीडियो
टीम इस प्रकार है:
क्रेग इर्विन (कप्तान), गैरी बैलेंस, रयान बर्ल, तेंदई चतारा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट कैया, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याउची और सीन विलियम्स.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

