IRE vs SA 1st T20I 2024 Pitch Report: अबू धाबी में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या गेंदबाजों का रहेगा जलवा, यहां जानें साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के पहले टी20 मुकाबले की पिच रिपोर्ट

वनडे सीरीज के भी सभी मुकाबले अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. यह सीरीज साउथ अफ्रीका की टीम के लिए आसान नहीं होगी. हाल ही में साउथ अफ्रीका की टीम को अफगानिस्तान के हाथों यूएई में हार का मुंह देखना पड़ा था. जहां अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से सीरीज में मात दी थी.

पॉल स्टर्लिंग (बाएं) और एडेन मार्करम (दाएं) (Photo credit: X @CricketIreland)

Ireland National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) का पहला टी20 मुकाबला आज यानी 27 सितम्बर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में भारतीय समयानुसार रात नौ बजे से खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा. यह दोनों मैच अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहले टी20 मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं.

टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी.

वनडे सीरीज के भी सभी मुकाबले अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. यह सीरीज साउथ अफ्रीका की टीम के लिए आसान नहीं होगी. हाल ही में साउथ अफ्रीका की टीम को अफगानिस्तान के हाथों यूएई में हार का मुंह देखना पड़ा था. जहां अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से सीरीज में मात दी थी. IRE vs SA 1st T20I 2024 Preview: आयरलैंड बनाम साउथ अफ्रीका पहला टी20 मुकाबला आज, मैच से पहले यहां जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

दूसरी तरफ आयरलैंड ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन किया था. तब से आयरलैंड अपनी टीम में सुधार करने की लगातार कोशिश कर रहीं हैं. कर्टिस कैंफर और मार्क अडायर जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं. हालांकि, साउथ अफ्रीका जैसी टीम के सामने आयरलैंड को कड़ी चुनौती का सामना करना होगा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के बीच अबतक कुल पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सभी मुकाबलों में साउथ अफ्रीका की टीम ने बाजी मारी हैं. इस सीरीज में आयरलैंड को अपने पहले जीत की तलाश होगी.

पिच रिपोर्ट

अबू धाबी की ज़ायेद क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है. खासकर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग से मदद मिलती है. इस मैदान पर पिछले 10 टी20 मैचों में औसत स्कोर 128 रन रहा है. पिच का मिजाज मैच के आगे बढ़ने के साथ बदल सकता है. इसलिए इस मैदान जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंफर, मार्क अडायर, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, क्रेग यंग, बेन व्हाइट.

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), रीज़ा हेंड्रिक्स, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, वियान मुल्डर, एंडिले सिमेलाने, ब्योर्न फॉर्च्यून, लुंगी एनगिडी, ओट्टनील बार्टमैन, लिज़ाद विलियम्स.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\