Delhi Capitals Physio Tests Positive: दिल्ली कैपिटल्स का सहायक फिजियोथैरेपिस्ट कोविड पॉजिटिव

आईपीएल (IPL) टीम दिल्ली कैपिटल्स का सहायक फिजियोथैरेपिस्ट COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है. फ्रेंचाइजी ने रविवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. फ्रेंचाइजी ने कहा है कि दुबई पहुंचने के बाद उनके शुरुआती दो टेस्ट निगेटिव आए थे लेकिन तीसरा टेस्ट पॉजिटिव आया है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Photo Credits: TW)

दुबई, 6 सितंबर : आईपीएल (IPL) टीम दिल्ली कैपिटल्स का सहायक फिजियोथैरेपिस्ट COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है. फ्रेंचाइजी ने रविवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. फ्रेंचाइजी ने कहा है कि दुबई पहुंचने के बाद उनके शुरुआती दो टेस्ट निगेटिव आए थे लेकिन तीसरा टेस्ट पॉजिटिव आया है.

फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा, "दिल्ली कैपिटल्स के सहायक फिजियोथैरेपिस्ट का COVID-19टेस्ट पॉजिटिव आया है. वह अपने अनिवार्य क्वारंटीन से गुजर रहे थे और दुबई आने के बाद उनके शुरुआती दो टेस्ट निगेटिव आए थे लेकिन तीसरा टेस्ट पॉजिटिव आया है."

एक राहत की बात यह है कि सहायक फिजियोथैरेपिस्ट अभी तक किसी के संपर्क में नहीं आए थे.

बयान में कहा गया है, "उन्हें अभी खिलाड़ियों से मिलना था और वह किसी भी खिलाड़ी, स्टाफ के संपर्क में नहीं आए थे. उन्हें तुरंत आइसोलेट कर दिया गया है और वह इस समय दुबई में आईपीएल आइसोलेशन फैसिलिटी में हैं और अगले 14 दिनों क यहीं रहेंगे. दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़ने के लिए उनकी दो COVID-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आना जरूरी है. फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम उनसे लगातार संपर्क में है."

दिल्ली से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के भी 13 लोग जिसमें दो खिलाड़ी शामिल थे, COVID-19 पॉजिटिव पाए गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

COVID-19 In India: भारत में फिर कोरोना की दस्तक, आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में 2 मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Fact Check: क्या हार्दिक पांड्या ने RCB जॉइन करने का कर लिया फैसला? वायरल तस्वीर का सच आया सामने

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, बल्ले के बाद गेंद से भी जोफ्रा आर्चर ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड