क्रिकेट

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 206  रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 69th Match Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 69वां मुकाबला आज यानी 24 मई को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: MI vs RR, IPL 2026 69th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 32 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम 16 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स को 15 मैचों में जीत मिली है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. इस सीजन के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया था.

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, ध्रुव जुरेल और डोनोवन फरेरा मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mumbai Indians Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 205 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ध्रुव जुरेल ने 26 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए. ध्रुव जुरेल के अलावा जोफ्रा आर्चर ने 32 रन बनाए.

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम को विल जैक ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से दीपक चहर और शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. दीपक चहर और शार्दुल ठाकुर के अलावा विल जैक, एएम ग़ज़ानफ़र और कॉर्बिन बॉश ने एक-एक विकेट चटकाए. मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 206 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 205/8, 20 ओवर (यशस्वी जयसवाल 27 रन, वैभव सूर्यवंशी 4 रन, ध्रुव जुरेल 38 रन, रियान पराग 14 रन, डोनोवन फरेरा 18 रन, दासुन शनाका 29 रन, जोफ्रा आर्चर 32 रन, शुभम दुबे 5 रन, रवींद्र जडेजा नाबाद 19 रन और नंद्रे बर्गर नाबाद 10 रनन.)

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (दीपक चहर 2 विकेट, शार्दुल ठाकुर 2 विकेट, विल जैक 1 विकेट, एएम ग़ज़ानफ़र 1 विकेट और कॉर्बिन बॉश 1 विकेट,).

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2026 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).