IPL Records: एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज. विराट कोहली की बराबरी कर चूका हैं ये विस्फोटक सलामी बल्लेबाज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और सभी टीमें इसकी तैयारियों में जुट गई हैं. पहले चरण के 20 मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान भी किया जा चुका है. आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. फैंस एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं.
Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के नए सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस बार भी टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. चुनावी कार्यक्रमों को देखते हुए बीसीसीआई पहले चरण में सिर्फ शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी कर सकता है. माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad) के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरेगी. यह भी पढ़ें: Virat Kohli IPL Records: एक सीजन में इतने रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं विराट कोहली, जानिए RCB के घातक बल्लेबाज के शानदार रिकॉर्ड्स
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और सभी टीमें इसकी तैयारियों में जुट गई हैं. पहले चरण के 20 मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान भी किया जा चुका है. आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. फैंस एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते नजर आ सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज कौन हैं.
विराट कोहली: आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. उन्होंने आईपीएल 2016 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 4 शतक लगाए थे. उस सीजन विराट कोहली ने पंजाब किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ एक-एक शतक लगाया था, जबकि गुजरात लायंस के खिलाफ उन्होंने दो सेंचुरी जड़ी थी.
विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 50 गेंदों पर 113 रन बनाए थे. वहीं गुजरात लायंस के खिलाफ 55 गेंदों पर 109 रन और 63 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ उन्होंने 58 गेंदों पर 108 रन बनाए थे. विराट कोहली के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में कुल 8 शतक लगाए हैं. साथ ही आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है.
जोस बटलर: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी की थी. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने उस सीजन 4 शतक जड़े थे. जोस बटलर ने कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाए थे. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 103 रन बनाए थे. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 116 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 106 रन और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 100 रन बनाए थे.
शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने आईपीएल 2023 में 3 शतक लगाने का कारनामा किया था और उस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे. शुभमन गिल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 101 रन बनाए थे.
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 104 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने शानदार 129 रन बनाए थे. इसके अलावा आईपीएल इतिहास में कई खिलाड़ियों ने एक सीजन में 2 शतक लगाने का कारनामा किया है. इस सूची में क्रिस गेल, हाशिम अमला, शेन वॉटसन, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली और जोस बटलर जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं.