IPL Auction 2023: इन भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, बदल चुके हैं सबसे अधिक टीमें

IPL Mini Auction: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और दिग्गज बल्लेबाज मनीष पांडे अपने आईपीएल करियर में सातवीं टीम की तरफ से मैदान पर उतरेंगे. यह दोनों सबसे ज्यादा टीमों से खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

आईपीएल (Photo Credits Twitter)

मुंबई: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन कल हुआ. इस ऑक्शन में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) इस बार दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे. दिल्ली फ्रेंचाइजी ने मनीष पांडेय को ऑक्शन में 2.4 करोड़ रुपए में खरीदा है. मनीष पांडे के लिए आईपीएल में यह सातवीं फ्रेंचाइजी होगी. वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया केस्टार गेंदबाज जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) भी अपने आईपीएल करियर में सातवीं फ्रेंचाइजी की ओर से मैदान संभालेंगे. जयदेव उनादकट को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें 50 लाख में खरीदा है. यह दोनों खिलाड़ी सबसे ज्यादा अलग-अलग फ्रेंचाइजी से खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

आईपीएल इतिहास में अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी 6 से अधिक फ्रेंचाइजियों के साथ नहीं खेला है. मनीष पांडे और जयदेव उनादकट यहां भारतीय खिलाड़ियों में टॉप पर हैं. वैसे, आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों से खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच के नाम है. वह अब तक 9 अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे हैं. IND vs BAN 2nd Test Day 3: तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रनों की जरूरत

आईपीएल में मनीष पांडे का रिकॉर्ड

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज मनीष पांडे आईपीएल के पहले सीजन से नियमित तौर पर किसी न किसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं. मनीष पांडेय ने अब तक 160 आईपीएल मैचों में 29.90 की औसत से 3648 रन बना चुके हैं. इस दौरान मनीष पांडेय का स्ट्राइक रेट 121.52 रहा है. आईपीएल में शतक जड़ने वाले मनीष पांडे पहले भारतीय खिलाड़ी रहे हैं. मनीष पांडे अपने आईपीएल करियर में 21 अर्धशतक भी बना चुके हैं.

आईपीएल में जयदेव उनादकट का रिकॉर्ड

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने साल 2010 में आईपीएल डेब्यू किया था. जयदेव उनादकट ने अब तक 91 मैच खेले हैं. इनमें जयदेव उनादकट ने 30.53 की बॉलिंग एवरेज के साथ 91 विकेट झटके हैं. जयदेव उनादकट का इकोनॉमी रेट 8.79 रहा है. उनादकट के लिए आईपीएल 2017 सबसे शानदार रहा था. इस सीजन में जयदेव उनादकट ने 24 विकेट चटकाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Chennai Weather Update: चेन्नई में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Preview: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त