क्रिकेट

IPL Auction 2023: आईपीएल ऑक्शन में इन गेंदबाज पर फ्रेंचाइजियां लगा सकती है बड़ी बोली, हो सकते हैं मालामाल

IPL Auction 2023: आईपीएल ऑक्शन में अब महज कुछ दिन ही बाकि रह गए हैं. आईपीएल के अगले सीजन के लिए 23 दिसंबर को ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. इस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगाई जा सकती हैं.

IPL Auction 2023: आईपीएल ऑक्शन में इन गेंदबाज पर फ्रेंचाइजियां लगा सकती है बड़ी बोली, हो सकते हैं मालामाल
Photo Credits: Twitter

मुंबई: आईपीएल 2023 के एक्शन से पहले ऑक्शन का नंबर है. कुछ घंटे के इस ऑक्शन में खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगेगी और देखते ही दिखते कई खिलाड़ी करोड़पति बन जाएंगे. हर साल के ऑक्शन में प्लेयर्स की चांदी होती है, हालांकि ऐसा होता सिर्फ उन्हीं प्लेयर्स के साथ है, जो शानदार फार्म में हों और लगातार रन भी बना रहे हों. मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा. इस पर दुनियाभर की निगाहें टिकी होगी. इस बार दुनियाभर के टॉप गेंदबाज ऐसे हैं, जिन पर सभी टीमों की नजर होगी.

वहीं इस बार आईपीएल ऑक्शन में फ्रेंचाइजी कई टी20 स्पेशलिस्ट गेंदबाजों पर बड़ा दांव खेल सकती है. ऐसे में कुछ गेंदबाज ऐसे हैं जो इस साल आईपीएल ऑक्शन में मालामाल हो सकते हैं और कोहराम मचा सकते हैं. IPL Auction 2023: आईपीएल ऑक्शन से पहले कुछ ऐसी है केकेआर की टीम, इन खिलाड़ियों पर लगा सकती हैं बड़ी बोली, जानें पूरा डिटेल

क्रिस जॉर्डन

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को एक टी20 स्पेशलिस्ट गेंदबाज माना जाता है. खास तौर पर डेथ ओवर्स में क्रिस जॉर्डन कोमराम मचा देते है. वह अब तक अपने क्रिकेट करियर में 295 टी20 मैच खेल चुके हैं. जिसमें क्रिस जॉर्डन ने 310 विकेट अपने नाम किए हैं. ऐसे में क्रिस जॉर्डन को आईपीएल ऑक्शन में बड़ी रकम पर खरीदा जा सकता है.

जोशुआ लिटल

आयरलैंड का यह गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप में खूब नाम कमाया था. खासतौर पर डेथ ओवर्स में जोशुआ लिटल काफी किफायती साबित हुए थे. आयरलैंड के इस प्रतिभाशाली गेंदबाज जोशुआ लिटल ने अपने करियर में कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इसमें 39 विकेट लिटल के नाम रहे हैं. ऐसे में आईपीएल ऑक्शन में जोशुआ लिटल बड़ी बोली लग सकती हैं.

एडम जैम्पा

इस बार आईपीएल ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के युवा स्पिनर एडम जैम्पा पर खूब रुपयों की बारिश हो सकती हैं. एडम जैम्पा पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं और उन्होंने 8 से कम की इकॉनमी से 21 विकेट चटकाए हैं. इस साल जैम्पा ने मिनी ऑक्शन में अपना बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपये तय किया है. एडम जैम्पा ने अपने 72 मैचों के टी20 करियर में कुल 82 विकेट झटके हैं. एडम जैम्पा जैसे मैच विनर की हर एक टीम को चाहत होगी और वो ऑक्शन में करोड़ों के बिक सकते हैं.

केन रिचर्डसन

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने दुनियाभर में टी20 क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरा है. टी20 क्रिकेट में महत्वपूर्ण समय पर केन रिचर्डसन अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिलाने के लिए जाने जाते हैं. अपने करियर में केन रिचर्डसन ने कुल 154 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें 200 विकेट केन ने अपने नाम किए हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि केन रिचर्डसन को कौन अपनी टीम में शामिल करता हैं.

दुष्मंता चमीरा

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा अपनी तेज गेंदबाजी के लिए काफी फेमस हैं. टी20 इंटरनेशनल में दुष्मंता चमीरा ने अबतक 52 विकेट अपने नाम किया है. यह गेंदबाज मैच को अपनी गेंदबाजी के दम पर कभी भी मोड़ने की पूरी क्षमता रखता है. ऐसे में फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2022 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).