IPL 2026: संजू सैमसन ने किया ‘धोनी जैसा’ कमाल, शानदार स्टंपिंग से शुभमन गिल को भेजा पवेलियन; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सैमसन की इस तेज और सटीक स्टंपिंग की तुलना तुरंत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की जाने लगी. धोनी भी अपने करियर में ऐसी ही फुर्तीली स्टंपिंग के लिए जाने जाते रहे हैं. खासकर टी20 विश्व कप 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ उनके द्वारा की गई स्टंपिंग आज भी फैंस को याद है. संजू सैमसन की इस शानदार विकेटकीपिंग ने मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाई और फैंस को एक यादगार पल दे दिया.

Chennai Super Kings Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 37th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 37वां मुकाबला आज यानी 26 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है, जबकि गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से रौंदा, साई सुदर्शन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच के दौरान संजू सैमसन ने शानदार विकेटकीपिंग का नजारा पेश किया. सैमसन ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को बेहतरीन स्टंपिंग करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

यह घटना चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान देखने को मिली. नूर अहमद की गेंद पर शुभमन गिल बड़ा शॉट खेलने से चूक गए और गेंद विकेटकीपर की ओर चली गई. हालांकि गेंद वाइड की ओर जा रही थी, लेकिन संजू सैमसन ने तेजी दिखाते हुए गेंद को पकड़ा और पलक झपकते ही बेल्स गिरा दीं. उस समय गिल का पैर हवा में था, जिसके चलते उन्हें आउट करार दिया गया.

संजू सैमसन ने शुबमन गिल को स्टंप आउट किया

सैमसन की इस तेज और सटीक स्टंपिंग की तुलना तुरंत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की जाने लगी. धोनी भी अपने करियर में ऐसी ही फुर्तीली स्टंपिंग के लिए जाने जाते रहे हैं. खासकर टी20 विश्व कप 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ उनके द्वारा की गई स्टंपिंग आज भी फैंस को याद है. संजू सैमसन की इस शानदार विकेटकीपिंग ने मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाई और फैंस को एक यादगार पल दे दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें