IPL 2026: आईपीएल इतिहास में इन बल्लेबाजों ने जड़ा हैं हर सीजन का पहला शतक, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से पहले सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प लिस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें 2008 से लेकर 2025 तक हर सीजन में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट ने क्रिकेट फैंस के बीच काफी उत्सुकता बढ़ा दी है और लोग इसे लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

TATA Indian Premier League 2026: आईपीएल 2026 शेड्यूल अपडेट: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से पहले सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प लिस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें 2008 से लेकर 2025 तक हर सीजन में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट ने क्रिकेट फैंस के बीच काफी उत्सुकता बढ़ा दी है और लोग इसे लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं.

वायरल लिस्ट के मुताबिक, आईपीएल के पहले सीजन 2008 में ब्रेंडन मैकुलम ने पहला शतक लगाया था, जिसने टूर्नामेंट की शुरुआत को ऐतिहासिक बना दिया. इसके बाद 2009 में एबी डिविलियर्स, 2010 में यूसुफ पठान और 2011 में पॉल वैल्थाटी ने यह कारनामा किया. 2012 में अजिंक्य रहाणे और 2013 में शेन वॉटसन ने सीजन का पहला शतक अपने नाम किया.

आगे बढ़ते हुए 2014 में लेंडल सिमंस, 2015 में एक बार फिर ब्रेंडन मैकुलम और 2016 में क्विंटन डी कॉक ने पहला शतक जड़ा. 2017, 2019 और 2021 में संजू सैमसन ने तीन बार यह उपलब्धि हासिल की, जो अपने आप में एक खास रिकॉर्ड है. वहीं 2018 में क्रिस गेल, 2020 में केएल राहुल और 2022 में जोस बटलर ने सीजन के पहले शतक लगाए.

साल खिलाड़ी
2026 तय होना बाकी
2025 ईशान किशन
2024 विराट कोहली
2023 हैरी ब्रूक
2022 जोस बटलर
2021 संजू सैमसन
2020 केएल राहुल
2019 संजू सैमसन
2018 क्रिस गेल
2017 संजू सैमसन
2016 क्विंटन डी कॉक
2015 ब्रेंडन मैकुलम
2014 लेंडल सिमंस
2013 शेन वॉटसन
2012 अजिंक्य रहाणे
2011 पॉल वैल्थाटी
2010 यूसुफ पठान
2009 एबी डिविलियर्स
2008 ब्रेंडन मैकुलम

हाल के वर्षों की बात करें तो 2023 में हैरी ब्रूक और 2024 में विराट कोहली ने पहला शतक जड़ा, जबकि 2025 में ईशान किशन ने यह उपलब्धि हासिल की. अब सभी की नजरें आईपीएल 2026 पर टिकी हुई हैं कि इस बार कौन सा बल्लेबाज सीजन का पहला शतक लगाएगा.

यह लिस्ट आईपीएल के इतिहास में बल्लेबाजों के दबदबे और लगातार बदलते प्रदर्शन को भी दर्शाती है. फैंस सोशल मीडिया पर अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लेकर कयास लगा रहे हैं और आने वाले सीजन को लेकर उत्साह चरम पर है. आईपीएल 2026 में एक बार फिर नए रिकॉर्ड बनने की पूरी उम्मीद है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड