IPL 2026 Harshit Rana Replacement: हर्षित राणा के बाहर होने से KKR को बड़ा झटका, जानिए कौन सा तेज गेंदबाज बन सकता है रिप्लेसमेंट

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे आईपीएल 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि उनकी जगह टीम में किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा.

हर्षित राणा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

IPL 2026 Harshit Rana Replacement: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के नए सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस बार भी टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. चुनावी कार्यक्रमों को देखते हुए बीसीसीआई पहले चरण में सिर्फ शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी कर सकता है. माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad) के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरेगी. यह भी पढ़ें: IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान हैं महेंद्र सिंह धोनी, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और आंकड़े

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे आईपीएल 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि उनकी जगह टीम में किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा.

दरअसल हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक अभ्यास मैच में चोट लग गई थी. गेंदबाजी करते समय उनके दाएं पैर के घुटने में चोट आई, जिसके बाद वह सिर्फ एक ओवर डालकर मैदान से बाहर चले गए थे. इसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ा था और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया था.

हाल ही में हर्षित राणा की सर्जरी भी हुई है. हालांकि वह कब तक पूरी तरह फिट होंगे, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में आईपीएल 2026 में उनकी गैरमौजूदगी में कोलकाता नाइट राइडर्स को नए तेज गेंदबाज की तलाश करनी होगी.

आइए जानते हैं ऐसे तीन गेंदबाजों के बारे में जो आईपीएल 2026 में हर्षित राणा की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

हर्षित राणा को ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस

चेतन साकरिया: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन साकरिया को हर्षित राणा के संभावित रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. साकरिया आईपीएल 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रह गए थे. उन्होंने आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद वह आईपीएल 2022 और 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले. आईपीएल 2024 और 2025 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं. अब तक खेले गए 20 आईपीएल मुकाबलों में उन्होंने 20 विकेट हासिल किए हैं.

आकाश मधवाल: तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने आईपीएल में शानदार शुरुआत की थी. उन्होंने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी पहचान बनाई थी. हालांकि आईपीएल 2026 की नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स उन्हें हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर सकती है. आकाश मधवाल ने अब तक खेले 17 आईपीएल मैचों में 23 विकेट हासिल किए हैं.

सिमरजीत सिंह: तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह भी आईपीएल 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. उन्होंने आईपीएल 2023 और 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला था, जबकि आईपीएल 2025 में वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे थे. सिमरजीत सिंह ने अब तक 14 आईपीएल मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं. ऐसे में वह भी हर्षित राणा की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं.

IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड