IPL 2025 Retention Live Streaming: आईपीएल रिटेंशन की कल आखिरी तारीख, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग; अभी नोट कीजिए टाइम और डेट

इस बार सभी टीमों को बीसीसीआई ने मौका दिया है कि वे अपने 5 से 6 खिलाड़ी तक रिटेन कर सकती हैं, इसमें आरटीएम यानी राइट टू मैच कार्ड भी शामिल है. लेकिन रिटेंशन की प्राइस इतनी ज्यादा रखी गई है कि शायद ही कोई टीम इतने खिलाड़ी रिटेन करती हुई नजर आए. नीलामी राशि में भी वृद्धि की गई है, जिससे टीमों को अपनी रणनीतियों के साथ लचीलापन रखने की अनुमति मिलेगी.

आईपीएल ट्राफी (Photo Credit: Twitter/@ImTanujSingh)

IPL Retention 2025: लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की घोषणा का सप्ताह आ गया है और हम जानते हैं कि आप सभी की उत्सुकता रोकना मुश्किल हो गया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के गवर्निंग कमिटी ने 28 सितंबर 2024 को अगले चक्र (2025-27) के लिए खिलाड़ियों के नियमों और रिटेंशन नियमों में बड़े बदलाव की घोषणा की है. नए नियमों के तहत, फ्रेंचाइजी को अपने मौजूदा रोस्टर से छह खिलाड़ियों को फिर से साइन करने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें रिटेंशन और राइट टू मैच (RTM) का कोई भी संयोजन हो सकता है.

अब दुनिया भर में मौजूद क्रिकेट फैंस चेन्नई सुपर किंग्स-मुंबई इंडियंस और आरसीबी समेत सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं. सभी टीमों की ​लिस्ट करीब तय हो गई है, लेकिन अगर इसमें जरा सा भी बदलाव करना पड़े, इसका इंतजार किया जा रहा है. CSK Retained Players List: चेन्नई सुपर किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन! CSK के इस पोस्ट ने मचाई खलबली

इस बीच आईपीएल के फैंस भी ये जानने के लिए काफी उत्साहित हैं कि उनकी पसंदीदा टीम किस खिलाड़ी को रिटेन करेगी और किस खिलाड़ी को रिलीज कर देगी. इसके लिए फैंस को कुछ और इंतजार करना पड़ेगा. चलिए जानते हैं कि आईपीएल रिटेंशन लाइव आप कब और कहां देख सकते हैं.

कल अंतिम तारिख

बता दें कि बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया है कि अगले साल केआईपीएल के लिए सभी टीमें अपने अपने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट कल यानी 31 अक्टूबर को शाम तक उन्हें दे दें. इसके बाद रिलीज किए जाने वाले​ खिलाड़ियों को फिर से ऑक्शन पूल में शामिल किया जा सके. इस बार कई बड़े खिलाड़ी भी अपनी अपनी टीम से अलग हो सकते हैं. कुछ नाम भी सामने आए हैं, लेकिन अभी तक उनको लेकर आधिकारिक पुष्टि कुछ भी नहीं है. लेकिन जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा.

आईपीएल रिटेंशन लाइव ऐसे देखें

इंडियन प्रीमियर लीग रिटेंशन के लिए जियो सिनेमा और स्टार स्पोर्ट्स भी तैयारी में जुटे हुए हैं. मोबाइल पर फैंस ​आईपीएल रिटेंशन लाइव जियो सिनेमा पर देख सकते हैं, वहीं टीवी पर देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा. इसके अलावा फैंस के पास स्मार्ट टीवी है और उसमें जियो सिनेमा का एप है तो आप उस टीवी पर भी जियो सिनेमा एप पर रिटेंशन लाइव देख सकते हैं. यह रिटेंशन कल यानी 31 अक्टूबर को शाम साढ़े चार बजे से शुरू हो जाएगा.

कौनसी टीम ​करेगी किसे रिटेन

इस बार सभी टीमों को बीसीसीआई ने मौका दिया है कि वे अपने 5 से 6 खिलाड़ी तक रिटेन कर सकती हैं, इसमें आरटीएम यानी राइट टू मैच कार्ड भी शामिल है. लेकिन रिटेंशन की प्राइस इतनी ज्यादा रखी गई है कि शायद ही कोई टीम इतने खिलाड़ी रिटेन करती हुई नजर आए. नीलामी राशि में भी वृद्धि की गई है, जिससे टीमों को अपनी रणनीतियों के साथ लचीलापन रखने की अनुमति मिलेगी. आईपीएल 2025 के लिए नीलामी राशि 120 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें कुल वेतन सीमा 146 करोड़ रुपये तक बढ़ गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड