क्रिकेट

IPL 2025: प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल में पूरा किए 1000 रन, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हासिल की उपलब्धि, देखें आंकेड़े

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन के 44वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 49 गेंदों पर 83 रनों की शानदार पारी खेली.

IPL 2025: प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल में पूरा किए 1000 रन, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हासिल की उपलब्धि, देखें आंकेड़े
प्रभसिमरन सिंह (Photo: X)

IPL 2025: पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन के 44वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 49 गेंदों पर 83 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में पीबीकेएस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की ठोस साझेदारी की. जो पंजाब किंग्स के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. प्रभसिमरन शतक बनाने के लिए तैयार दिख रहे थे, लेकिन वह चूक गए. वहीं प्रियांश आर्य ने भी 35 गेंदों में 68 रन बनाए। जिसमें 8 चौका और 4 छक्का लगाया.

यह भी पढें: MI vs LSG IPL 2025: हार्दिक पांड्या ने लखनऊ के खिलाफ मैच में टॉस फेंकने की अनोखी तकनीक दिखाई, वीडियो हुआ वायरल

प्रभसिमरन ने पूरा किया 1,000 रन

प्रभसिमरन ने 83 रन की पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए. उन्होंने 169.39 की औसत से रन बनाए. अपना 43वां आईपीएल मैच खेलते हुए प्रभसिमरन ने 24.37 की औसत से 1,048 रन बनाए। यह उनका आईपीएल में 5वां अर्धशतक भी था. इसके अलावा उनके नाम एक शतक भी है. जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगाया था. इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने इस मैच में 50 छक्के पूरे किए. खास बात यह है की प्रभसिमरन सिंह ने कोलकाता के खिलाफ आईपीएल में 34.33 की औसत से 206 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़ा है.

प्रभसिमरन का 17वां टी20 अर्धशतक

कुल मिलाकर टी20 में प्रभसिमरन सिंह ने 97 मैचों में 31.35 की औसत से 2,665 रन बनाए हैं. यह उनका 17वां अर्धशतक था. उनके नाम 2 शतक हैं. उन्होंने 140 टी20 छक्के भी लगाए हैं. इसके अलावा आईपीएल में उनके नाम 43 मैचों में 24.37 की औसत से 1048 रन है. 103 रन इनका सर्वदिक स्कोर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).