IPL 2025 Playoffs Scenarios: आईपीएल प्लेऑफ के लिए 7 टीमों के बीच जबरदस्त जंग, बारिश ने SRH को किया बाहर, जानिए बाकी टीमों की क्वालिफिकेशन सेनारियो

IPL 2025 का लीग चरण अब रोमांचक मोड़ पर है. एक ओर बारिश ने SRH जैसी टीम की उम्मीदें तोड़ दीं, वहीं बाकी 7 टीमें अब भी एक-दूसरे से होड़ कर रही हैं. हर मुकाबला न केवल अंक तालिका बल्कि नेट रन रेट को भी प्रभावित कर रहा है. आगामी कुछ दिनों में तय हो जाएगा कि कौन सी चार टीमें IPL 2025 प्लेऑफ में अपनी जगह बनाएंगी.

आईपीएल ट्रॉफी

IPL 2025 Playoffs Scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2025 का लीग चरण अब अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है और हर मैच अब प्लेऑफ की तस्वीर को बदल रहा है. 5 मई(सोमवार) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया. इस मैच में SRH ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी और दिल्ली को 7.1 ओवर में 29 रन पर 5 विकेट तक झटका दिया था. हालांकि निचले क्रम के संघर्ष से दिल्ली ने 133/7 का स्कोर खड़ा किया. हैदराबाद जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन लगातार होती बारिश के चलते दूसरी पारी का एक भी ओवर नहीं हो सका और मैच को रद्द घोषित कर दिया गया. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला, जिसके साथ SRH की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गईं. दिल्ली कैपिटल्स ने हालांकि अपनी पांचवीं पोजिशन बरकरार रखी है और अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है. इंडियन प्रीमियर लीग में ऑरेंज कैप पर विराट कोहली ने जमाया कब्ज़ा, तो प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप, यहां देखें टॉप-5 स्कोरर बल्लेबाजों और विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट

आईपीएल प्लेऑफ के लिए इन 7 टीमों के बीच जबरदस्त जंग

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – 16 अंक, NRR: +0.482

RCB को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए सिर्फ एक और जीत की ज़रूरत है. यदि वे अपने बाकी मैच जीतते हैं तो टॉप 2 में पहुंच सकते हैं. अगर वे 16 अंकों पर अटक जाते हैं, तब भी अन्य टीमों के परिणाम उनके पक्ष में रहे तो क्वालीफाई कर सकते हैं.

पंजाब किंग्स (PBKS) – 15 अंक, NRR: +0.376

PBKS ने अब तक 11 मैचों में 15 अंक जुटाए हैं। अगर वे अपने तीनों मैच जीतते हैं तो 21 अंकों के साथ टॉप 2 में जा सकते हैं. दो जीत से 19 अंक मिलेंगे और प्लेऑफ पक्के हो जाएंगे. अगर तीनों मैच हारे तो उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा.

मुंबई इंडियंस (MI) – 14 अंक, NRR: +1.274

मुंबई इंडियंस लगातार छह मुकाबले जीत चुकी है और शानदार फॉर्म में हैं. उन्हें दो और जीत प्लेऑफ में जगह दिला देगी. अगर तीनों मैच जीतते हैं तो टॉप 2 की रेस में भी रहेंगे. 16 अंकों के साथ क्वालीफाई कर सकते हैं लेकिन बाकी परिणामों पर निर्भर करना होगा.

गुजरात टाइटंस (GT) – 14 अंक, NRR: +0.867

GT के पास चार मुकाबले बचे हैं, यानी उनके पास खुद को साबित करने के अधिक मौके हैं. दो जीत उन्हें प्लेऑफ में पहुंचा देंगी. अगर वे सभी मुकाबले हारते हैं, तो बाहर हो जाएंगे. 16 अंकों पर भी पहुंचते हैं तो बेहतर नेट रन रेट उनके लिए फायदे का सौदा हो सकता है.

दिल्ली कैपिटल्स (DC) – 13 अंक, NRR: +0.362

SRH के खिलाफ रद्द मैच से मिले एक अंक ने दिल्ली को दौड़ में बनाए रखा है. उन्हें अपने तीनों मुकाबले जीतने होंगे ताकि सीधा क्वालीफाई कर सकें. 17 या 15 अंकों पर भी क्वालीफाई कर सकते हैं लेकिन वहां उन्हें दूसरी टीमों के नतीजों का सहारा लेना होगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – 11 अंक, NRR: +0.249

KKR ने अपने पिछले दो मुकाबले करीबी अंतर से जीते हैं और अब तीन मुकाबले बाकी हैं. अगर वे तीनों जीत जाते हैं तो 17 अंकों के साथ क्वालीफाई कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अन्य परिणामों का भी ध्यान रखना होगा. दो जीत (15 अंक) से केवल गणितीय संभावना बचती है.

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) – 10 अंक, NRR: -0.469

LSG के लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो गई है. अगर वे अपने तीनों मैच जीतते हैं और 16 अंक तक पहुंचते हैं, तब भी उनका कमजोर नेट रन रेट (-0.469) उनके खिलाफ जाएगा। इसके अलावा उन्हें अन्य मैचों के परिणामों पर बहुत अधिक निर्भर रहना होगा.

IPL 2025 का लीग चरण अब रोमांचक मोड़ पर है. एक ओर बारिश ने SRH जैसी टीम की उम्मीदें तोड़ दीं, वहीं बाकी 7 टीमें अब भी एक-दूसरे से होड़ कर रही हैं. हर मुकाबला न केवल अंक तालिका बल्कि नेट रन रेट को भी प्रभावित कर रहा है. आगामी कुछ दिनों में तय हो जाएगा कि कौन सी चार टीमें IPL 2025 प्लेऑफ में अपनी जगह बनाएंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Live Score Update: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Toss Winner Prediction: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\