IPL 2025: 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, 3 जून को खेला जाएगा फाइनल; यहां देखें नया शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टाटा आईपीएल 2025 के शेष मुकाबलों के फिर से शुरू होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. नए शेड्यूल के तहत बाकी के मैच 17 मई से खेले जाएंगे.

IPL 2025 (Photo: X/IPL)

नई दिल्ली, 12 मई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टाटा आईपीएल 2025 के शेष मुकाबलों के फिर से शुरू होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. नए शेड्यूल के तहत बाकी के मैच 17 मई से खेले जाएंगे. बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण ब्लैकआउट की वजह से 8 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच बीच में ही रोक देना पड़ा था. बाकी के मैच भी स्थगित कर दिए गए थे, जिसके बाद नए शेड्यूल का इंतजार किया जा रहा था.

यह भी पढें: Virat Kohli Test Record: टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के नाम हैं ये बेहतरीन रिकॉर्ड, यहां देखें आंकड़े

नए शेड्यूल के अनुसार, लीग स्टेज के बाकी बचे 13 मैच देश के छह अलग-अलग स्टेडियमों में 17 से 27 मई तक आयोजित होंगे. इसमें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अधूरा छूट गया मैच 24 मई को जयपुर में खेला जाएगा. इस बीच आने वाले दोनों रविवार को डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) होंगे.

आगे के मैचों के लिए स्टेडियम तय नहीं किए गए हैं. पहला क्वालिफायर 29 मई को और एलीमिनेटर 30 मई को खेला जाएगा. दूसरा क्वालिफायर 1 जून को खेला जाएगा. इसके बाद 3 जून को आईपीएल 2025 का फाइनल होगा.

बीसीसीआई ने बताया कि प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों के स्थानों की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी. आईपीएल मैचों की जानकारी देते हुए बीसीसीआई ने भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और दृढ़ता को नमन किया है, जिनके प्रयासों से क्रिकेट की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी है. बोर्ड ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आईपीएल के सफल समापन का संकल्प दोहराया है.

उल्लेखनीय है कि 8 मई को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच रद्द हो गया था. बताया गया था कि बिजली सप्लाई प्रभावित होने से स्टेडियम की लाइटें बंद हो गई थीं, जिसके बाद मैच रद्द कर दिया गया था. उस समय तक पहले खेलते हुए पंजाब का स्कोर 10.1 ओवर में 122/1 था.

 

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड