IPL 2024 CSK vs SRH: आज चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच, यहां जानें आमने-सामने और अहम आंकड़े

मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) रविवार शाम को आईपीएल 2024 के 46वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से भिड़ेगी. मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टॉस शाम 7:00 बजे होगा.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: Twitter)

चेन्नई, 28 अप्रैल: मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) रविवार शाम को आईपीएल 2024 के 46वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से भिड़ेगी. मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टॉस शाम 7:00 बजे होगा. यह भी पढ़ें: Shanghai Archery World Cup 2024: भारत ने ओलंपिक चैंपियन कोरिया को हराकर पुरुष रिकर्व टीम का स्वर्ण पदक जीता

सीएसके आठ मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है जबकि एसआरएच पांच जीत के बाद तीसरे स्थान पर है.

टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमें 20 बार भिड़ चुकी हैं. 14 में सीेसके और 6 में एसआरएच को जीत मिली.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितिश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट और मयंक मारकंडे.

सीएसके: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, दीपक चाहर, मथीश पथिराना और तुषार देशपांडे.

Share Now

\