IPL 2023: आईपीएल में एमएस धोनी और रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं ये अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में दूसरे पायदान पर ऋषभ पंत; यहां देखें पूरी लिस्ट

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के बाद दूसरे सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत हैं. इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं. ऋषभ पंत ने 6 बार एक ओवर में 20 या उससे अधिक रन बनाए हैं. वर्तमान बल्लेबाजों में संजू सैमसन तीसरे स्थान पर हैं जो 5 बार ऐसा कर चुके हैं.

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 16वां सीज़न अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया हैं. इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला कल यानी 26 मई को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा. वहीं गुजरात टाइटंस की कमान इस मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में होगी तो दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) संभालते हुए नजर आएंगे.

कल के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. कल जो भी टीम मुकाबले में जीत दर्ज करेगी उसका सामना रविवार यानी 28 मई को शाम साढ़े 7:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स से फाइनल मुकाबले में होगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा की दोनों टीमों एक दूसरे के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन करेंगी. GT vs MI, IPL 2023 Qualifier 2 Pitch Report: कल खेला जाएगा गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा क्वालीफायर मुकाबला, मैच से पहले पिच रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन समाप्त होने वाला है और अब तक इस लीग में कई बल्लेबाजों ने अपना दबदबा साबित किया है. भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ने एक अनोखा कारनामा किया है. इन दोनों बल्लेबाजों ने 8 बार एक ओवर में 20 या उससे अधिक रन बनाए हैं और सर्वाधिक बार ऐसा करने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं.

दूसरे पायदान पर हैं ऋषभ पंत

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के बाद दूसरे सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत हैं. इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं. ऋषभ पंत ने 6 बार एक ओवर में 20 या उससे अधिक रन बनाए हैं. वर्तमान बल्लेबाजों में संजू सैमसन तीसरे स्थान पर हैं जो 5 बार ऐसा कर चुके हैं. हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक और केएल राहुल 4-4 बार ऐसा कर चुके हैं. विराट कोहली ने भी 3 बार यह कारनामा किया है.

बता दें कि जब भी आईपीएल की बात आती है तो चौके-छक्कों की बारिश देखने मिलती है. अलग-अलग देशों के आने वाले घातक खिलाड़ी भारत में बड़े-बड़े छक्के लगाते हुए नजर आते हैं. साल 2008 में शुरू हुई इस लीग में अब तक हजारों की संख्या में छक्के लग चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें